नीतीश कुमार के प्रधान सचिव दीपक कुमार की पत्नी को बनाया गया महिला आयोग का सदस्य, नोटिफिकेशन में किया गया बड़ा खेल

नीतीश कुमार के प्रधानसचिव दीपक कुमार की पत्नी को बनाया गया महिला आयोग का सदस्य, नोटिफिकेशन में किया गया बड़ा खेल

पटनाः बिहार के बहुचर्चित सेवानिवृत आईएएस अधिकारी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव दीपक कुमार की पत्नी रश्मि रेखा सिन्हा को बिहार महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है। दीपक कुमार को सरकार की ओर से ये इनाम दिया गया है। रश्मि रेखा सिन्हा को महिला आयोग की सदस्य बनाने को लेकर निकले नोटिफिकेशन में बड़ा खेल किया गया है।

झारखंड में बिजली कटौती को लेकर अधिकारियों को फटकार, CMD ने पूछा- इतना खर्च होने पर भी आखिर क्यों होता है पॉवर कट
एक हफ्ते पहले निकले इस नोटिफिकेशन में पति की नाम की जगह पिता का नाम दिया गया है। एक हफ्ते बाद ये मामला सामने निकल कर आया तो सब चौक गए। 1984 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक कुमार बिहार के करीब एक दर्जन जिलों में डीएम रह चुके है। 1 जून 2018 में वो पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव बनें। इसके बाद से वो लगातार मुख्यमंत्री के सबसे चहेते अधिकारी बने रहे। 7 जून को बिहार के समाज कल्याण विभाग ने महिला आयोग के गठन की अधिसूचना जारी की। समस्तीपुर की अप्सरा को अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही रश्मि रेखा सिन्हा समेत 6 महिलाओं को इसका सदस्य बनाया गया। इस सूची में सातवें नंबर पर रश्मि रेखा सिन्हा का नाम है जो मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार की पत्नी है।

कमल कौर भाभी का पहले हुआ रेप फिर कर दी गई हत्या, अश्लील रील बनाना बना मर्डर की वजह
सबसे दिलचस्प बात ये ही कि महिला आयोग सदस्य रश्मि रेखा सिन्हा के नाम के साथ पति के नाम की जगह पिता का नाम लिखा गया है पूरा पता की जगह पत्राचार का पता लिखा गया है। नोटिफिकेशन में पति दीपक कुमार की जगह पिता सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा लिखा गया है। नोटिफिकेशन में पति दीपक कुमार की जगह पिता सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा लिखा गया है।सरकारी अधिसूचना में लिखा गया है- रश्मि रेखा सिन्हा, पिता-सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, पत्राचार का पता-C/O- देवेंद्र प्रसाद वर्मा, आवास संख्या-12बी., फेज-1, आशियाना नगर, पटना-800025

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मौत का आंकड़ा बढ़ा, बिल्डिंग में विमान के घुसने के दौरान बिहार का मेडिकल छात्र बाल-बाल बचा
महिला आयोग के गठन के लिए जारी अधिसूचना में इन्हीं बातों से गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। रश्मि रेखा सिन्हा के पति दीपक कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव हैं। उन्हें इस नाते सरकार ने बड़ा बंगला दे रखा है। जाहिर है दीपक कुमार और उनका परिवार इसी बंगले में रहता है। लेकिन सरकार ने महिला आयोग के गठन के लिए जारी अधिसूचना में रश्मि रेखा सिन्हा के पति का नाम का तो उल्लेख नहीं ही किया, उनका पता भी बदल दिया।
वैसे, खुद दीपक कुमार सरकार को ये जानकारी दे चुके हैं कि उनकी पत्नी रश्मि रेखा सिन्हा के नाम पर दिल्ली के न्यू राजेंद्रनगर में फ्लैट है। इसके अलावा रश्मि रेखा सिन्हा के नाम पर गुरूग्राम(गुड़गांव) में करीब एक हजार वर्ग फीट का व्यवसायिक प्लॉट भी है। वहीं, उनके पति दीपक कुमार के नाम पर गुरूग्राम(गुड़गांव) के शाहपुर में फ्लैट है। ऐसी तमाम संपत्ति के बजाय महिला आयोग की सरकारी अधिसूचना में रश्मि रेखा सिन्हा के पत्राचार के पते का उल्लेख किया गया।

WhatsApp Image 2025 06 15 at 10.05.34 c5c294a5

मंगनी लाल मंडल होंगे RJD प्रदेश अध्यक्ष के लिए भरा नामांकन, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव रहे मौजूद

इससे पहले दीपक कुमार पर बक्सर से आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह भी गंभीर आरोप लगा चुके है। उन्होने बिहार सरकार के बजट के सबसे बड़े लाभार्थी के रूप में दीपक कुमार की बेटी ईशा वर्मा को बताया। उन्होने आरोप लगाया कि BCSGPL की मालिक ईशा वर्मा को लाभ पहुंचाने के लिए उन्हे बिहार ग्रीन डेवलपमेंट फंड लागू करने की जिम्मेदारी दी गई है। 17 दिसंबर 2024 को बने इस कंपनी की मालिक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव की बेटी है उन्होने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर इस मामले पर कार्रवाई करने की मांग 7 मार्च 2025 को किया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now