डेस्कः साउथ अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 जीत लिया है। टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने इतिहास रच दिया है। लॉर्ड्स में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में उसने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को चार दिन के अंदर ही 5 विकेट से धूल चटा दी। ऐसा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 33 साल से एक वर्ल्ड कप के अपने इंतजार को भी खत्म कर दिया और पहली बार सीनियर क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियन बनने का सम्मान हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका की इस जीत के स्टार रहे तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और ओपनर एडन मार्करम। रबाडा ने मैच में 9 विकेट लिए और मार्करम ने चौथी पारी में शानदार 136 रन बनाए। वहीं कप्तान टेम्बा बावुमा ने भी हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझते हुए बेहतरीन 66 रन बनाए।
महिला एंकर शाजिया निसार के लग्जरी शौक, हीरा-सोना जड़ित मोबाइल करती थी इस्तेमाल, 60 करोड़ रंगदारी केस में खुलासा
साउथ अफ्रीका ने 27 साल बाद आईसीसी खिताब जीता है। इससे पहले उसने अपना पहला आईसीसी खिताब 1998 (विल्स इंटरनेशनल कप) में जीता था। बता दें कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अपनाी पहली पारी में 212 और दूसरी पारी में 207 रन बनाए। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका की पहली पारी 138 रनों पर सिमटी थी। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों की लीड मिली थी, जिसके चलते उसने साउथ अफ्रीका के सामने 282 रनों का टारगेट सेट किया।
विमान हादसे में पटना की मनीषा ने गंवाई जान, एयर होस्टेज के रूप में जिंदगी की आखिरी सफर पर जा रही थी लंदन
टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 70 रनों के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया था। यहां से एडेन मार्करम और कप्तान टेम्बा बावुमा ने क्रीज पर खूंटा गाड़ दिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 147 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने साउथ अफ्रीका का काम आसान कर दिया। इस साझेदारी के दौरान मार्करम ने 11 चौके की मदद से 101 गेंदों पर शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का आठवां शतक रहा। मार्करम ऐसे पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए,जिन्होंने ICC इवेंट के फाइनल मे शतक जड़ा।





