डेस्कः बिहार-झारखंड के लाल ईशान किशन टी-20 में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए है। पटना के रहने वाले ईशान किशन झारखंड की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते है। टी-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने भारत के लिए कई मैच विनिंग इनिंग खेली। विकेटीकपर ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा से बादशाहत छीन ली है। युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक करीब 12 महीनों से शीर्ष पर काबिज थे।
ईशान को वर्ल्ड कप के प्रदर्शन का मिला फायदा
ईशान किशन ने इस साल की शुरुआत में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला है। ईशान ने वर्ल्ड कप के दौरान लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए थे। इसमें कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया मैच भी शामिल है, जिसमें वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। ताजा रैंकिंग में ईशान के 876 रेटिंग पॉइंट्स हैं।
𝗧𝗵𝗲 𝗡𝗲𝘄 𝗪𝗼𝗿𝗹𝗱 𝗡𝗼.𝟭🌟
Congratulations to Ishan Kishan on topping the charts in the ICC Men's T20I Batting Rankings following his massive impact in #TeamIndia’s triumph at the #T20WorldCup 2026 👏👏 @ishankishan51 pic.twitter.com/qQrGnJNdMF
— BCCI (@BCCI) July 1, 2026
बुधवार को जारी की गई आईसीसी की ताजा रैंकिंग में किशन ने अपने साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 का स्थान हासिल किया। आयरलैंड के खिलाफ भारत की दो मैचों की T20I सीरीज के बाद शीर्ष पर काबिज अभिषेक शर्मा का 11 महीने का दबदबा खत्म हो गया।विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा के बाद किशन अब आईसीसी मेंस T20I बैटिंग रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
पिछले साल घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद ईशान किशन ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की।उनकी कामयाबी का कारण उनका जबरदस्त फॉर्म रहा है, जिसमें T20 वर्ल्ड कप में उनका शानदार प्रदर्शन खास तौर पर शामिल है।उन्होंने 190 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए। उनका सबसे शानदार प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ रहा, जिसमें उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 25 गेंदों में 54 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत का दबदबा बना हुआ है। हाल ही में उप-कप्तान बनाए गए तिलक वर्मा दुनिया में छठे स्थान पर हैं।गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती दुनिया में तीसरे स्थान के साथ भारत के सबसे ऊंची रैंकिंग वाले खिलाड़ी बने हुए हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह छठे स्थान पर हैं। हार्दिक पांड्या आईसीसी मेंस T20I ऑल-राउंडर रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं।
आयरलैंड से 2-0 से सीरीज हार के बावजूद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 272 रेटिंग प्वाइंट के साथ T20I टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर बनी हुई है और दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड से 10 प्वाइंट की बढ़त बनाए हुए है।भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज बुधवार को शुरू होगी।भारतीय महिला क्रिकेट टीम, जिसने इस हफ्ते की शुरुआत में एलए 2028 ओलंपिक के लिए कोटा हासिल किया था। T20I रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर काबिज है।
गेंदबाजों में बुमराह टॉप पर
टेस्ट गेंदबाजों की लिस्ट में भारत के जसप्रीत बुमराह पहले स्थान पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी 861 अंकों के साथ दूसरे, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क 838 अंकों के साथ तीसरे और पैट कमिंस 832 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका के मार्को यानसन 825 रेटिंग अंकों के साथ टॉप-5 में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।
स्मृति मंधाना दुनिया में 5वें नंबर पर भारत की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली बल्लेबाज बनी हुई हैं, जबकि बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी इस फॉर्मेट में गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हैं। दीप्ति शर्मा दुनिया में 5वें नंबर पर भारत की टॉप-रैंक वाली T20I ऑलराउंडर हैं।


