डेस्कः इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। इसमें बताया गया कि सोमन कैसे शिलांग से भागने में कामयाब हुई और कब से हत्या की साजिश रची जा रही थी। पूछताछ में पता चला है कि सोनम मेघालय से बुर्का पहनकर फरार हुई थी। टैक्सी, बस , ट्रेन पकड़ते हुए वो शिलांग से इंदौर पहुंची थी। हत्या की योजना फरवरी महीने से बननी शुरू हो गई थी। इंदौर में शादी से ठीक पहले हत्या की साजिश रची गई जिसमें सोनम मौजूद थी।
राजा-सोनम रघुवंशी मामले में नया मोड़, गाइड का दावा-उस दिन उनके साथ थे तीन पुरूष
मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने बताया कि राज ने अपने दोस्त विशाल को एक बुर्का दिया था, जिसे उसने सोनम काे दिया। घटना के बाद सोनम ने यही बुर्का पहना। इसके बाद वह पुलिस बाजार से टैक्सी लेकर गुवाहाटी गई, फिर बस से सिलिगुड़ी (पश्चिम बंगाल), फिर पटना और आरा, फिर ट्रेन से लखनऊ और वहां से बस से इंदौर पहुंची।
सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली, पुलिस के सामने किया सरेंडर, इंदौर के राजा मर्डर केस में थी शामिल
पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने बताया कि एक योजना थी कि राजा को मारने के बाद लोगों को यह विश्वास दिलाया जाए कि सोनम नदी में बह गई। इसके लिए इन लोगों ने तय किया था कि किसी और महिला को मारकर,उसे सोनम बताया जाएगा। हालांकि, ये योजनाएँ सफल नहीं हो पाईं और उसके पहले ने पुलिस ने सभी आरोपियों को सलाखों के के पीछे भेज दिया।
सोनम और राज कुशवाहा की एक साथ वाली तस्वीर आई सामने, SIT के सामने पति की हत्या का गुनाह किया कबूल
आरोपी 19 मई को असम पहुंचे, और शुरुआती योजना के अनुसार राजा को गुवाहाटी में मारने की कोशिश थी, जो असफल रही। इसके बाद सोनम ने शिलॉन्ग और सोहरा जाने का सुझाव दिया और सभी आरोपी नोंग्रियात में मिले। वहां से सभी साथ वेसाडोंग फॉल्स के लिए निकले। विवेक सिएम के मुताबिक, दोपहर 2:00 बजे से 2:18 बजे के बीच तीनों ने असम से खरीदे माछेते (चाकू जैसे हथियार) से राजा पर हमला कर दिया और सोनम के सामने ही उसकी हत्या कर दी। फिर लाश को खाई में फेंक दिया गया। हत्या के बाद सोनम ने अपना रेनकोट आकाश को दिया क्योंकि उसकी शर्ट पर खून के धब्बे थे। बाद में उस रेनकोट और टू-व्हीलर को घटनास्थल से कुछ दूरी पर छोड़ दिया गया था, जिसे पुलिस ने सोनम के ‘लापता’ होने के दौरान बरामद किया।राज ने अपने दोस्त विशाल को एक बुर्का दिया, जिसे सोनम ने पहना। वह पुलिस बाजार से टैक्सी लेकर गुवाहाटी गई, फिर बस से सिलिगुड़ी (पश्चिम बंगाल), फिर पटना और आरा, फिर ट्रेन से लखनऊ और वहां से बस से इंदौर पहुंची।




