- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में लगी आग, कई घरों को लिया चपेट में, मची अफरातफरी

रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में लगी आग, कई घरों को लिया चपेट में, सामान जलकर हुआ खाक

रांचीः राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में आग लग गई है। आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया है। मेन रोड़ के रिहाइशी इलाके में आग लगने से अफरातफरी की स्थित उत्पन्न हो गई। धीरे-धीरे आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया है।

2025 6largeimg11 Jun 2025 085523480

सीता सोरेन की बढ़ी मुसीबत, पूर्व विधायक समेत 9 पर रंगदारी, चोरी, मारपीट और अपहरण का केस
स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को घर से सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। कई घरों में रखा घरेलू सामान, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक जलकर खाक हो गया।

विनय चौबे समेत 8 लोगों पर ACB ने दर्ज की पीई, निलंबित IAS की पत्नी के खाते में जमा होते थे हर महीने लाखों रुपए

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक लाखों की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी।प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा बैटरी चार्जिंग के दौरान हुआ। फिलहाल फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग इसकी विस्तृत जांच में जुटे हैं।

See also  विश्वास मत पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष के सदस्यों को अपनी बात रखने का मिलेगा अवसर-सूर्यकांत शुक्ला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now