रांची विश्वविद्यालय के वीसी के कार्यकाल की होगी जांच, राज्यपाल ने दिये जांच के आदेश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 11, 2025

रांची विश्वविद्यालय के वीसी के कार्यकाल की होगी जांच, राज्यपाल ने दिये जांच के आदेश

रांचीः राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार के कार्यकाल में हुए प्रशासनिक और वित्तीय कार्यो की जांच के आदेश दिए हैं। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार को पत्र लिखकर कुलपति के कार्यकाल के प्रशासनिक कार्यकलापों की जांच के लिए उच्चस्तीय समिति गठित करने का निर्देश दिया है। समिति ने राज्यपाल सचिवालय के विशेष कार्य पदाधिकारी को सदस्य के रूप में शामिल करने और शीघ्र जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

बिहार के स्कूल में चिकन पार्टी करने वाले सभी शिक्षक सस्पेंड, रसोइया से मुर्गा बनवाने का वीडियो हुआ था वायरल
इसके साथ ही, राज्यपाल ने पिछले तीन वर्षो में रांची विश्वविद्यालय में खरीद, आपूर्ति, निर्माण और मरम्मत कार्यो से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए विशेष ऑडिट का आदेश दिया है। अपर मुख्य सचिव ने राज्य के वित्त सचिव को पत्र लिखकर जल्द ऑडिट कराकर रिपोर्ट राजभवन को सौंपने का निर्देश दिया है।

See also  Live Dainik से बोले नव नियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार- सारे कयास हो जाएंगे गलत, पक्ष-विपक्ष को लेकर चलेंगे साथ

बिहार के डॉक्टर को झारखंड के जेल से मिली धमकी, मांगी 20 लाख रुपये की रंगदारी
रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा का तीन वर्ष का कार्यकाल 22 जून को समाप्त हो रहा है। नए कुलपति की नियुक्ति के लिए राजभवन ने देशभर से योग्य व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। नियुक्ति प्रक्रिया के लिए एक सर्च कमेटी का गठन भी किया गया है।

JPSC नियुक्ति घोटाला में DSP राधा प्रेम किशोर को बड़ी राहत, CBI कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत
पूर्व वीसी डॉक्टर कामिनी कुमार के कार्यकाल के दौरान आरयू में अनियमतता की शिकायतें आई थी। तत्कालीन राज्यपाल रमेश बैस ने जांच के आदेश दिए थे। प्रारंभिक जांच में डॉ कामिनी को दोषी पाया गया था। इसके बाद उनका ट्रांसफर कोल्हान यूनिवर्सिटी, चाईबासा कर दिया गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now