शाहाबाद में चिराग पासवान नवसंकल्प सभा, महागठबंधन के गढ़ में विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर कर दी बड़ी घोषणा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 8, 2025

शाहाबाद में चिराग पासवान नवसंकल्प सभा, महागठबंधन के गढ़ में विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर कर दी बड़ी घोषणा

पटनाः केंद्रीय मंत्री और एलजेपी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शाहाबाद में नवसंकल्प सभा को संबोधित किया। आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम के रमना मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा कर दी। महागढ़बंधन के गढ़ में चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर किये जा रहे सवालों का जवाब दिया। इसके साथ ही राहुल गांधी और लालू यादव पर जमकर निशाना साधा। शाहाबाद की 25 में से 12 सीटों पर अभी महागठबंधन का कब्जा है। चिराग ने विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले अपने अभियान की शुरूआत वहीं से की है।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी, भावुक हुई सपा सांसद, देखें VIDEO
चिराग पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज से कुछ महीनों के बाद बिहार में विधानसभा के चुनाव होने वाले है। ऐसे में कई राजनीतिक दल और नेता आपके सामने आकर लोकलुभावनें वादें करेंगे। ये लोग जब आपके सामने आये तो पूछियेगा कि आप लोगों ने इतने सालों में हमारे लिए क्या किया। राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्होने कहा कि कांग्रेस के युवराज जब मेरे बिहार आते है तो बिहार को क्राइम कैपिटल बताते है। जब जंगलराज की बात होती है तो उसमें कांग्रेस की भी बात होती है क्योंकि उस सरकार में कांग्रेस भी भागीदार थी। कांग्रेस ने कर्पूरी ठाकुर की सरकार हटाकर बिहार में जंगलराज लाने का काम किया। जब कांग्रेस की सरकार थी तो बिहार में एक से बड़े एक नरसंहार हुआ। जिस जंगलराज की हम बात करते है वो 15 साल का नहीं 25 साल का है जिसके लिए कांग्रेस भी जिम्मेदार है।

See also  'अमिताभ जल रहे होंगे...', हेलन की बर्थडे पार्टी में लुक को लेकर चर्चा में आईं रेखा, देखते रह गए पैप्स

मनीष कश्यप ने BJP से दिया इस्तीफा, बिहार चुनाव से पहले दिया झटका, फेसबुक LIVE आकर निकाली भड़ास
आज जो लोग बाबा साहब का नाम लेते हुए नहीं थक रहे है उन्होने उनकी तस्वीर संसद में नहीं लगने दी। बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर संसद में मेरे पिता के मंत्री रहते हुए वीपी सिंह की सरकार में लगी थी। एक ही परिवार के तीन-तीन सदस्य के तस्वीर संसद में थी लेकिन बाबा साहेब की तस्वीर नहीं थी। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का काम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया। मेरा सपना है कि बिहार के किसी भी युवा को बिहार के बाहर शिक्षा या रोजगार के लिए नहीं जाने पड़े। मै चाहता हूं कि यहां रोजगार के अवसर मिले, कारखाना खुले। इस संघर्ष में कई चुनौती का सामना किया, भविष्य में और भी चुनौतियां आएंगे। इन लोगों ने सोचो कि चिराग पासवान को खत्म कर देंगे तो बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट की सोच खत्म हो जाएगी, इन लोगों ने बड़ी साजिश की। मेरी पार्टी और परिवार को तोड़ा। ये लोग भूल जाते है कि मै शेर का बेटा हूं न झूकुंगा और न टुटूंगा। जबतक बिहार को विकसित राज्य नहीं बनाउंगा तब तक चैन से नहीं बैठुंगा। चिराग पासवान के लिए न तो पद मायने रखता है न ही सत्ता मायने रखता है।

See also  बिहार-झारखंड के इन स्‍टेशनों पर भी होगा हावड़ा-दिल्‍ली अमृत भारत एक्‍सप्रेस का ठहराव, यहां देखें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

 

शहीद की पत्नी का AI से बनाया अश्लील वीडियो, पुलिस ने बिहार से बाप-बेटे को किया अरेस्ट
सबसे मन में एक सवाल है कि क्या चिराग पासवान बिहार से चुनाव लड़ेगा। मै इसका जवाब देना चाहता हूं। 2020 में केवल बिहारी अस्मिता-बिहारी सोच के लिए अकेले चुनाव लड़ने का संकल्प लिया। 2024 में ये सवाल चल रहा था कि चिराग पासवान किससे गठबंधन करेगा, मेरा गठबंधन सिर्फ बिहार की जनता से है। आज से सवाल पूछा जाता है कि चिराग पासवान बिहार से चुनाव लड़ेगा तो, हां मै बिहार से चुनाव लड़ूंगा, मै बिहार के 243 सीटों से चुनाव लडूंगा, मै बिहार से चुनाव नहीं लडूंगा बल्कि बिहार के लिए चुनाव लड़ूंगा। अब जनता को फैसला करना है कि चिराग पासवान को चुनाव लड़ना है तो कहां से लड़ना है, ये आप पर ही मै छोड़कर जा रहा हूं। चिराग पासवान अकेला कुछ नहीं कर सकता, चिराग पासवान को जरूरत है आप सबके साथ का, आपको घर घर जाकर बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के बारे में बताना होगा। आप मेरा साथ दीजिये, बदले में मै आपको विकसित बिहार बनाकर दूंगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now