मानसून अटका, झारखंड में 20 जून तक एंट्री की उम्मीद, अगले दो दिनों तक सताएगी गर्मी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 8, 2025

मानसून अटका, झारखंड में 20 जून तक एंट्री की उम्मीद, अगले दो दिनों तक सताएगी गर्मी

रांचीः देश में इस बार समय से सात दिन पहले 24 मई को ही मानसून की एंट्री हो गई। इसे देखकर उम्मीद जताई गई थी कि झारखंड में 6 जून तक मानसून आ जाएगा। लेकिन बंगाल की खाड़ी में पिछले कुछ दिनों से कोई सिस्टम न बनने के कारण मानसून अटक गया।

बिहार और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल ने लिखा भावुक पोस्ट, सत्यपाल मलिक ने कहा- हालत गंभीर है, रहूं न रहूं सच बताना चाहता हूं
मौसम विभाग के केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि अब हवा का रूख बदल रहा है। 16 जून तक बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने की संभावना है। सिस्टम मजबूत हुआ तो मानसून की चाल तेज होगी। अब 20 जून तक मानसून के झारखंड में एंट्री की उम्मीद है। इसके बाद पांच-छह दिन के भीतर पूरे राज्य को कवर कर लेगा। पिछले साल भी राज्य में 21 जून को मानसून ने प्रवेश किया था। इस बार भी ऐसी ही उम्मीद है। अगर ऐसा हुआ तो खेती पर असर पड़ेगा। इधर, समय से पहले मानसून आने और अच्छी बारिश की भविष्यवाणी से किसानों ने खेती की तैयारी शुरू कर दी थी। अब उन्हें भी निराशा हाथ लगी है।

See also  झारखंड में अगले दो दिन बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंचा, फसलों को नुकसान

चौकीदार बहाली के नाम पर की जा रही हैं पैसे की डिमांड, रांची DC ऑफिस के नाम पर किया जा रहा है फोन
मानसून का इंतजार कर रहे झारखंडवासियों को एक बार फिर गर्मी सताएगी। क्योंकि, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि, इस दौरान कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी होगी। मौसम केंद्र के अनुसार, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी सहित अन्य जिलों में बारिश हो सकती है। 9 जून को पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार को छोड़कर अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। 10 और 11 जून को राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। मौसम केंद्र ने दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।ं इधर, रांची में 13 जून तक रोजाना हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

See also  पलामू में भारी बारिश से स्थिति बिगड़ी, कई घरों में घुसा पानी, बुधवार के लिए अलर्ट जारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now