चौकीदार बहाली के नाम पर की जा रही हैं पैसे की डिमांड, रांची DC ऑफिस के नाम पर किया जा रहा है फोन

चौकीदार बहाली के नाम पर की जा रही हैं पैसे की डिमांड, रांची DC ऑफिस के नाम पर किया जा रहा है फोन

रांचीः झारखंड में चौकीदार बहाली के नाम पर पैसे की डिमांड करने का मामला सामने आया है। @smbajrang1507 नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दावा किया गया है कि रांची डीसी ऑफिस के नाम पर अभ्यर्थियों से पैसे की डिमांड की जा रही है।

WhatsApp Image 2025 06 07 at 17.57.03 ab42ede2

ChatGPT से ठेकेदार ने बना डाली सड़क, इंजीनियर भी खा गया धोखा, VIDEO देख उड़ जाएंगे होश
@smbajrang1507 एक्स अकाउंट पर एक नंबर के स्क्रीन शॉट के साथ लिखा गया है कि ये फेक आदमी कह रहा है कि हम रांची डीसी ऑफिस से बोल रहे हैं। आप मुझे 20 हजार दीजिये और चौकीदार में कर देंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दुमका डीसी और रांची डीसी को इस पोस्ट के साथ टैग किया गया है।

राहुल गांधी के जाते ही दशरथ मांझी के घर से हटाया गया VVIP टॉयलेट, पोती अंशु ने कहा-घर में अब नहीं है शौचालय
उक्त पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए रांची डीसी ने पुलिस को वर्णित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सूचित करने को कहा है। वहीं जयराम महतो की पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट जेबीकेएसएस आर्मी ने इस मामले पर रीपोस्ट करते हुए लिखा है कि विभाग से डाटा लीक हो गया है कृपया इसे रोके।

See also  पदमश्री सम्मानित कार्तिक महाराज पर रेप का आरोप, महिला ने कहा-नौकरी के नाम पर जबरन बनाया शारीरिक संबंध
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now