ChatGPT से ठेकेदार ने बना डाली सड़क, इंजीनियर भी खा गया धोखा, VIDEO देख उड़ जाएंगे होश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 7, 2025

ChatGPT से ठेकेदार ने बना डाली सड़क, इंजीनियर भी खा गया धोखा, VIDEO देख उड़ जाएंगे होश

डेस्कः सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में AI का इस्तेमाल कैसे गलत इस्तेमाल किया जा रहा है उसकी पोल खुल गई है। ChatGPT और AI का इस्तेमाल जहां एक ओर काम आसान करने के लिए किया जा रहा है तो दूसरी ओर इसे माध्यम से फ्रॉड का काम भी किया जा रहा है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक ठेकेदार ने AI की मदद से पढ़े-लिखे इंजीनियर को ही धोखा दे दिया।

 

राहुल गांधी के जाते ही दशरथ मांझी के घर से हटाया गया VVIP टॉयलेट, पोती अंशु ने कहा-घर में अब नहीं है शौचालय

वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि एक गांव में कच्ची सड़क बनाने का ठेका एक ठेकेदार को मिला था। लेकिन, उसने काम शुरु नहीं किया था। जब इंजीनियर ने ठेकेदार को व्हाट्सएप मैसेज कर काम के बारे में पूछा तो ठेकेदार ने दिमाग लगाया और चालाकी दिखाते हुए उसने सड़क की फोटो खींची और उसे ChatGPT से इमेज बनाने वाले टूल में डाला। और कहा कि इस फोटो में पक्की CC रोड बना दो। कुछ ही सेकंड में AI ने वो फोटो बदलकर उसमें पक्की सड़क दिखा दी।ठेकेदार ने यही तस्वीर इंजीनियर को व्हाट्सएप पर भेज दी। इंजीनियर ने फोटो देखी और बहुत खुश हुआ. उसने कहा कि काम अच्छा हुआ है। बिल भेज दो पैसा मिल जाएगा।

See also  अवैध खनन मामले में साहिबगंज के तीन जगहों पर CBI की रेड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now