दशरथ मांझी के बेटे ने राहुल गांधी के सामने रख दी डिमांड, बेटी के लिए मांगा विधानसभा चुनाव में राजद की सीटिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 6, 2025

दशरथ मांझी की बेटे ने राहुल गांधी के सामने रख दी डिमांड, बेटी के लिए मांगा विधानसभा चुनाव में राजद की सीटिंग

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी कांग्रेस के अंदर जान फूंकने की पूरी जोर आजमाइश कर रहे है। चुनावी साल में अबतक वो छह बार बिहार का दौरा कर चुके है। शुक्रवार को वो गया और राजगीर के दौरे पर गए। गया में उन्होने माउंटेन मैन के नाम से मशहूर दशरथ मांझी के परिवार के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होने दशरथ मांझी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उनके संघर्षो को याद किया।

राहुल गांधी की दलित पॉलटिक्स बिगाड़ देगी नीतीश और मांझी का खेल! गया में दशरथ मांझी के परिवार से मिलकर खेल दिया मास्टरस्ट्रोक
दशरथ मांझी के परिवार से गहलौर जाकर मुलाकात भी की। इस दौरान दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी और उनकी पोती अंशू कुमारी के साथ करीब 10 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद राहुल वहां से रवाना हुए और भागीरथ को भी अपनी गाड़ी में बैठाया। इस दौरान भागीरथ ने राहुल गांधी से अपनी बेटी अंशू कुमारी के लिए विधानसभा का टिकट मांगा और कहा कि उन्हे कांग्रेस से बहुत उम्मीदें है।

See also  रांची नगर निगम ने जारी की 500 बड़े टैक्स बकाएदारों की लिस्ट, सबसे ज्यादा किस पर बकाया

कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने नामांकन पत्र में छिपाए थे तथ्य, CEO ने चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट
भागीरथ मांझी ने अपनी बेटे के लिए जिस सीट की डिमांड की है उस सीट पर राजद का कब्जा है। अंशू बोधगया सीट से चुनाव लड़ना चाहती है जहां से आरजेडी के सर्बजीत विधायक है। ऐसे में दशरथ मांझी के परिवार ने राहुल गांधी के सामने एक चुनौती रख दी है। इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे के दौरान बोधगया की सीट एक पेंच बन सकती है। राहुल गांधी के दौरे से दशरथ मांझी के परिवार की उम्मीदें बढ़ गई है और उन्हे लगता है कि उनके दिन भी बदलेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now