अफसर श्वेता मिश्रा के यहां रेड में लाखों का कैश मिला, पटना सहित कई शहरों में फ्लैट और जमीन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 6, 2025

Shweta_Mishra

पटनाः बिहार प्रशासनिक सेवा (2011 बैच) की अधिकारी श्वेता मिश्रा के कटिहार, पटना और प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) स्थित चार अलग-अलग ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की विशेष टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उनके ठिकानों से 6.51 लाख रुपये नकद, 16 लाख रुपये के जेवरात, 20 लाख रुपये से अधिक बैंक एवं एफडी में निवेश, पटना समेत कई शहरों में जमीन की खरीद के कई दस्तावेज बरामद किए गए। वर्तमान में कटिहार की लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्वेता मिश्रा पर आरा में डीसीएलआर रहते भी भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे। एसवीयू के अनुसार श्वेता मिश्रा ने अपनी सेवा अवधि के दौरान नाजायज तरीके से अकूत चल-अचल संपत्ति अर्जित की है। जिससे पता चलता है कि अभियुक्त एक भ्रष्ट पदाधिकारी है।

गुरुवार की सुबह एसवीयू की अलग-अलग टीमों ने एक साथ श्वेता मिश्रा के ठिकानों पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान श्वेता मिश्रा का पटना के शेखपुरा स्थित एजी कॉलोनी के आराध्या मेंशन में फ्लैट संख्या -202 मिला। वहीं, एक आलीशान मकान प्रयागराज सदर तहसील में मिला। इसमें अंदरूनी साज-सज्जा पर करीब 30 लाख से 35 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

See also  बिहार के 66 फीसदी विधायकों पर आपराधिक केस, अनंत सिंह की पत्नी सबसे अमीर; सबसे गरीब कौन

दुधमुंहे बच्चे के लगातार रोने से परेशान था सौतेला पिता, जमीन पर पटककर मार डाला

श्वेता मिश्रा का गाजियाबाद के नूरसराय में एक फ्लैट और उनके नाम से गाजियाबाद के एनएच-58 के राजनगर एक्सटेंशन के ग्राउंड फ्लोर पर शॉपिंग स्पेश (नंबर – जी-14 ‘ गौरस हाई स्ट्रीट’) भी पाया गया। छापेमारी के दौरान 1.40 लाख रुपये के जेवरात के रसीद भी मिले हैं। वहीं, बरामद जमीन के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

एसवीयू के अनुसार छापेमारी के पूर्व श्वेता मिश्रा पर कुल 80 लाख 11 हजार 659 रुपये गैरकानूनी तरीके से संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक कानूनों एवं भारतीय न्याय संहिता की विभिन्ना धाराओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी श्वेता मिश्रा पर ज्ञात स्रोतों के अनुसार प्राथमिकी में दर्ज आरोपों के आधार पर करीब 84.34 प्रतिशत से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला बनता है। किंतु, छापेमारी के बाद पाया गया कि प्राथमिकी में दर्ज आरोपों के अलावा भी करीब 60 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति है।

See also  बिहार चुनावः मैं 20 सालों से... भाजपा से टिकट कटते ही फूट-फूट कर रोने लगे मां-बेटे

झारखंड के 7 विश्वविद्यालय को मिले नए रजिस्ट्रार, डॉ बसंत झा आरयू और बिमल विनोबा भावे के रजिस्ट्रार बने

बिप्रसे पदाधिकारी श्वेता मिश्रा बिहार के विभिन्न जिलों में तैनात रही हैं और विवादों के बीच हमेशा ही घिरी रही हैं। इसके पूर्व वे डेहरी (रोहतास), बाल अधिकार संरक्षण आयोग, पटना, आरा (भोजपुर), में भी विभिन्न पदों पर तैनात रही हैं। आरा में भूमि सुधार उपसमाहर्ता के पद पर तैनाती के दौरान भी उन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे। उनके खिलाफ एक अन्य मामले में बिहार राज्य महिला आयोग में भी शिकायत की गई थी।

इन ठिकानों पर हुई छापेमारी

1- कटिहार के मनिहारी स्थित लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी का कार्यालय

2- कटिहार समाहरणालय के समीप मिरचाबारी स्थित श्वेता मिश्रा के किराये का मकान

3- पटना के शेखपुरा स्थित एजी कॉलोनी के आराध्या मेंशन में फ्लैट नंबर – 202

4- श्वेता मिश्रा के प्रयागराज स्थित देवप्रयाग इरोबो संगम वाटिका, टाइप -2 में आवास संख्या-144

See also  जेएमएम विधायक सीता सोरेन की शिकायत पर पीएमओ ने लिया संज्ञान

कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने नामांकन पत्र में छिपाए थे तथ्य, CEO ने चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now