शराब के नशे में मंडप पर झूमता रहा दूल्हा, नशे में रात भर सोता रहा, 8 घंटे तक बाराती बने रहे बंधक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 4, 2025

शराब के नशे में मंडप पर झूमता रहा दूल्हा, नशे में रात भर सोता रहा, 8 घंटे तक बाराती बने रहे बंधक

गढ़वाः जिले के रंका थाना क्षेत्र के बरदरी गांव में शादी समारोह के दौरान खूब हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। शराब के नशे में धुत दूल्हा मंडप पर जाने के दौरान बार-बार गिरता रहा। झूमते हुए किसी तरह वो मंडप पर पहुंचा तो वहां नशे में सोने लगा। बगल में खड़ी दुल्हन सारा तमाशा देखती रही। इसके बाद दुल्हन ने वो कदम उठाया जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी।

पंचायत के आदेश पर महिला की काट दी गर्दन, झारखंड में दो पत्नी के बीच विवाद का हुआ खूनी अंजाम
दसअसल, पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के निमिया गांव के रहने वाला युवक देवव्रत कुमार करीब 50 बारातियों को लेकर अपनी शादी में रंका थाना क्षेत्र के बरदरी गांव पहुंचा। रास्ते में उसने अपने दोस्तो और करीबियों के साथ शादी की खुशी में जमकर शराब पी। बारात लेकर जब वो रामशरण राम के घर उनकी बेटी आसिता कुमारी के साथ शादी करने पहुंचा तो शराब का नशा उसे चढ़ चुका था। इसी बीच वरमाला का कार्यक्रम संपन्न हो गया। फिर दूल्हा अपने दोस्तों के साथ जनमासा चला गया। वहां करीब दो घंटे तक उसने फिर शराब पी।

See also  CM हाउस से सीलबंद लिफाफा लेकर ED ऑफिस पहुंचा CMO कर्मी, ईडी ने मुख्यमंत्री से मांगा था पूछताछ के लिए समय

जयराम महतो की पार्टी का नेता बताकर करता था वसूली, रंगदारी और मारपीट के आरोप में दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस बीच शादी की रस्में शुरू हो गई। महिलाएं गीत गाकर शादी का माहौल सुंदर बनाने का प्रयास कर रही थी। शराबी दूल्हा शादी करने मंडप पर पहुंचा गाली गलौज करते हुए सेहरा को फेंक दिया और वहीं बेहोश हो कर सो गया। इस दौरान करीब आठ घंटे तक बाराती गांव में बंधक बने रहे। सुबह जब लड़के की नींद शराब का नशा खत्म होने के बाद टूटा तो दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों से दो लाख रुपए कैश, एक लाख 54 हजार की आपाची बाइक, फ्रिज-कूलर सहित 5 लाख 84 हजार खर्च की डिमांड रख दी।

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की ट्रेन हो गई लेट, 35 किलोमीटर का सफर 2 घंटे में किया तय
मांग नहीं पूरी होने तक बैंड पार्टी सहित करीब 50 बारातियों को आठ घंटे तक दुल्हन पक्ष ने बंधक बनाये रखा। जब पूरे मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो वो मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की। पुलिस के सामने भी दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद 15 दिनों के अंदर दूल्हे पक्ष की ओर से दहेज की रकम सहित अन्य सामान देने की बात पर समझौता हुआ और दूल्हा सहित बारातियों को गांव से बाहर जाने दिया गया।

See also  JPSC JSSC PROTEST:एक गुट से सरकार की बातचीत के बाद नाराज हुआ दूसरा गुट, कहा-सरकार बांटना चाहती है, राजनीतिक दलों का मंच पर प्रवेश बंद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now