पूर्व सांसद रमा देवी और बृजबिहारी प्रसाद के परिवार में संपत्ति विवाद गहराया, बेटियों के केस पर कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 4, 2025

पूर्व सांसद रमा देवी और बृजबिहारी प्रसाद के परिवार में संपत्ति विवाद गहराया, बेटियों के केस पर कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

पटनाः शिवहर से पूर्व बीजेपी सांसद रमा देवी और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री बृजबिहारी प्रसाद के परिवार में संपत्ति का विवाद गहरा गया है। रमा देवी के बेटियों ने इस मामले में केस किया जिसपर मोतिहारी कोर्ट का फैसला आ गया है। मोतिहारी कोर्ट के सब जज-1 ने अंतरिम आदेश जारी कर बेटियों में पैतृक संपत्ति का हिस्सा बांटने का निर्देश दिया है।

बिहार में रेप पीड़िता के घर इलाज करने पहुंचे डॉक्टर की ग्रामीणों ने कर दी पिटाई, पेड़ से बांधकर बनाया बंधक
कोर्ट ने आदेश जारी कर पूर्व में पावर ऑफ अटर्नी को रद्द कर पैतृक संपत्ति को छह हिस्सों में बांटने का आदेश दिया है। पूर्व सांसद रमा देवी की बेटी रागिनी गुप्ता ने बताया कि पिता बृजबिहारी प्रसाद की हत्या के बाद सभी भाई-बहनों ने मां रमा देवी को पावर ऑफ अटर्नी दी थी। 2017 में इसे रद्द कर दिया गया। इसके बावजूद मां ने बंजरिया की 19 कट्ठा 6 धुर जमीन व्यवसायी संजय जायसवाल को बेच दी। इसकी कीमत करोड़ों में है। अब कोर्ट ने मां, दो भाईयों और तीन बहनों को मिलाकर छह हिस्सों में संपत्ति बांटने का निर्णय दिया है।

See also  डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी , खिड़की का शीशा टूटा

पटना के होटल में शराब और शबाब का इंतजाम, ASI का बेटा समेत 15 गिरफ्तार, बर्थ डे पार्टी में लहराते पिस्टल के साथ बना रहा था रील्स
इस संपत्ति विवाद पर पूर्व सांसद रमा देवी का कहना है कि मै हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक अपील करूंगी। बच्चों ने उन्हे पावर ऑफ अटर्नी दी थी। उसी आधार पर मैने संपत्ति बेचकर विधानसभा और लोकसभा का चुनाव लड़ा। मैने बेटा-बेटी में कभी फर्क नहीं किया। इसके बावजूद बड़ी बेटी रागिनी गुप्ता ने संपत्ति में हिस्सा लेने की जिद की। यह मामला आपसी बातचीत से सुलझाया जा सकता था।

मशहूर सर्प मित्र ‘मुरली वाले हौसला’ को जहरीले सांप ने रेस्क्यू करते समय काटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
वहीं इस मामले पर बृजबिहारी प्रसाद और रमा देवी की बड़ी बेटी रागिनी गुप्ता ने कहा कि मां रमा देवी पावर ऑफ अटर्नी का दुरूपयोग कर रही थीं। इसी को रोकने के लिए केस किया गया। पैतृक संपत्ति में बेटा-बेटी का समान अधिकार है। महिलओं के अधिकार के लिए यह लड़ाई लड़ी है। इसमें आम और खास परिवारों की बेटियों को लाभ मिलेगा। सभी बेटियां ससुराल में गर्व महसूस करेंगी। लड़कियों के अधिकार और नारी सशक्तीकरण के लिए ही मैं लड़ रही हूं।

See also  चाईबासा में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए 30 IED बरामद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now