झारखंड में 2.24 लाख मुर्दो के नाम पर भी उठ रहा है राशन, केंद्र ने मृतक लाभुकों की सूची राज्य सरकार को सौंपी

झारखंड में 2.24 लाख मुर्दो के नाम पर भी उठ रहा है राशन, केंद्र ने मृतक लाभुकों की सूची राज्य सरकार को सौंपी

रांचीः झारखंड में अब भी दो लाख 24 हजार 858 मृतकों के नाम पर राशन का उठाव हो रहा है। यह सिलसिला पिछले साल से ही चल रहा है। केंद्र सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार को ऐसे लाभुकों का नाम राशन कार्ड से डिलीट करने का निर्देश दिया है। सभी जिला आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पहले मृतक लाभुकों का सत्यापन किया जाये, अगर लाभुक की मृत्यु हो गयी है, तो उसका नाम राशन कार्ड से हटाया जाये, इसको लेकर राज्य सरकार की ओर से मई माह से कार्रवाई शुरू की गयी है।

रामगढ़ मिलिट्री स्टेशन में सिविल स्टाफ की संविदा भर्ती में फर्जी नामांकन का खुलासा, दो गिरफ्तार
केंद्र सरकार की ओर से भेजे गये आंकड़ों में मृतक लाभुकों की संख्या दो लाख 54, 897 बतायी गयी है। फिलहाल सत्यापन के दौरान पाया गया कि 34,480 लाभुकों की मृत्यु हो चुकी है। 30 मई तक इसमें 30,039 मृतक लाभुकों का नाम राशन कार्ड से डिलीट भी कर दिया गया है।

See also  बिहार में नई सरकार गठन के बाद प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली मुलाकात

मशहूर सर्प मित्र ‘मुरली वाले हौसला’ को जहरीले सांप ने रेस्क्यू करते समय काटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
ढाई लाख नये लाभुकों को मिलेगा खाद्याना योजना का लाभः झारखंड में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़े लाभुकों की संख्या दो करोड़ 63 लाख 37 हजार 56 है। मृतक लाभुकों के नाम हटने के बाद इस योजना से लगभग ढाई लाख नये लाभुकों को लाभ मिलेगा। इस योजना से जुड़े परिवार के सदस्यों को सरकार की ओर से मुफ्त राशन प्रदान किया जाता है। केंद्र सरकार की ओर से भेजे गये आंकड़ों में राज्य के 10 जिलों में मृतक लाभुकों की सख्या 10 हजार से अधिक है। इसमें सबसे ज्यादा मृतक लाभुकों की संख्या पूर्वी सिंहभूम में पायी गयी है। यहां पर मृतक लाभुकों की संख्या 22,975 है। वहीं रांची में मृतक लाभुकों की संख्या 21,171 है।

पटना के होटल में शराब और शबाब का इंतजाम, ASI का बेटा समेत 15 गिरफ्तार, बर्थ डे पार्टी में लहराते पिस्टल के साथ बना रहा था रील्स

See also  झारखंड रजत जयंती वर्ष: मोरहाबादी में जब कल्पना सोरेन ने शिल्पा राव का दिया साथ... बिरसा मुंडा और गुरुजी को इस तरह किया गया याद

बोकारो में 9020 मृतक लाभुकों में 220 डिलीट किये गये लाभुक है। चतरा में 7110 मृतक लाभुक में 4,629 लाभुक के नाम डिलीट हुए 30 मई तक। इसी तरह देवघर में 8,899 मृतक लाभुक में 660, धनबाद में 18560 मृतक लाभुक में 3001, दुमका में 13,323 मृतक लाभुक में 2,838, पूर्वी सिंहभूम में 22,975 मृतक लाभुक में 1634, गढ़वा में 7995 मृतक लाभुक में 140, गिरिडीह में 13,683 मृतक लाभुक में 461, गोड्डा में 8519 मृतक लाभुक में 199, गुमला में 8459 मृतक लाभुक में 145, हजारीबाग में 11,191 मृतक लाभुक में 348, जामताड़ा में 8916 मृतक लाभुक में 665, खूंटी में 5339 मृतक लाभुक में 1837, कोडरमा में 4747 मृतक लाभुक में 297, लातेहार में 5950 मृतक लाभुक में 438, लोहरदगा में 5669 मृतक लाभुक में 920, पाकुड़ में 9885 मृतक लाभुक में 961, पलामू में 13,229 मृतक लाभुक में 2183, रामगढ़ में 5510 मृतक लाभुक में 3661, रांची में 21171 मृतक लाभुक में 2057, साहिबगंज में 10,658 मृतक लाभुक में 958, सरायकेला में 12910 मृतक लाभुक में 1435, सिमडेगा में 5862 मृतक लाभुक में 157 और पश्चिमी सिंहभूम में 15347 मृतक लाभुकों में 195 के नाम 30 मई तक डिलीट किये जा चुके है।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण घोटाला का मामला

बिहार में रेप पीड़िता के घर इलाज करने पहुंचे डॉक्टर की ग्रामीणों ने कर दी पिटाई, पेड़ से बांधकर बनाया बंधक
हर माह मृतक लाभुकों के नाम 11.24 लाख किलो राशन का उठाव
गृहस्थ योजना के पात्र लाभुकों को पांच किलोग्राम खाद्याना प्रति सदस्य उपलब्ध कराया जात है। इन्हें जनवरी 2023 से लाभुकांें को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। अगर इस आंकड़ों से गणना करें तो राज्य में प्रति माह मृतकों के नाम पर 11 लाख 24 हजार 290 किलो राशन उठ रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now