गिरिडीह में दीवार गिरने से पिता-पुत्र मलबे में दबे, बेटे की मौके पर मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 1, 2025

गिरिडीह में दीवार गिरने से पिता-पुत्र मलबे में दबे, बेटे की मौके पर मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

गिरिडीहः जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र स्थित माथाडीह कोल्हरिया में रविवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर के आंगन में पिता अपने पुत्र के साथ खेल रहे थे उसी दौरान दीवार गिरने से चार साल के बच्चे की मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

रेप पीड़िता को 9 घंटे बाद अस्पताल में मिला बेड, नाबालिग की PMCH में मौत, दरिंदों ने चीर दिया था पेट और सीना
मृतक बच्चे की मां सुनीता देवी ने बताया कि रविवार की शाम कोल्हरिया गांव के रहने वाले उनके पति जगदीश कोल्ह जब अपने चार साल के बेटे आयुष कोल्ल के साथ घर के आंगन में खेल रहे थे, उसी समय घर में मिट्टी की दीवार गिर गई और उसमे पिता-पुत्र दोनों दब गए। पिता ने दीवार गिरने के बाद शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां इकट्ठा हुए और मिट्टी के मलबे को हटाना शुरू किया। जब तक मलबे को हटाया तब तक बच्चे ने दम तोड़ दिया था। घायल पिता को इसके बाद एंबुलेंस से ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

See also  Para Teachers लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला,चरणबद्ध तरीके से सहायक आचार्य के रूप में नियुक्त करे झारखंड सरकार

250 लोगों ने रात में थाना पर कर दिया हमला, पुलिस वालों से मारपीट पर रांची में बवाल
पड़ोसी ने बताया कि जगदीश मजदूरी का काम करता था। इसके चार बच्चे है, और मजदूरी करने के बाद वो आकर घर निर्माण के कार्य में लग जाता था। इसी दौरान उसके मिट्टी का दीवार गिर गया और उसके बच्चे की मौत हो गई। इस परिवार को अबुआ आवास नहीं मिला था इसलिए जगदीश खुद से ही घर बनाने का काम कर रहा था और रविवार को हादसे का शिकार हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now