लोहरदगा में 4 दिवसीय शूटिंग कैंप सह टैलेंट हंट का उद्घाटन, DC डॉ कुमार ताराचंद ने कहा- शूटिंग में जिले को मिलेगी पहचान

लोहरदगा में 4 दिवसीय शूटिंग कैंप सह टैलेंट हंट का उद्घाटन, DC डॉ कुमार ताराचंद ने कहा- शूटिंग में जिले को मिलेगी पहचान

लोहरदगा : बीएस कॉलेज लोहरदगा परिसर स्थित शूटिंग रेंज में रविवार को लोहरदगा जिला राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय शूटिंग समर कैंप सह टैलेंट हंट का उद्घाटन उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद, एसपी सादिक अनवर रिजवी समेत अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर किया। मौके पर उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद ने कहा कि बीएस कॉलेज के शूटिंग रेंज में चार दिवसीय शूटिंग समर कैंप सह टैलेंट का शुभारंभ किया जा रहा है। इसके लिए लोहरदगा जिला राइफल एसोसिएशन धन्यवाद के पात्र हैं।

WhatsApp Image 2025 06 01 at 20.09.43 0a011392

इस समर कैंप के आयोजन से पता चलता है कि लोहरदगा जिले के साथ-साथ झारखंड राज्य सही दिशा में प्रगति पर चल रहा है। यह जो शूटिंग रेंज बना है, उसमें लोहरदगा जिला रायफल एसोसिएशन क्लब के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसके लिए पूरी टीम बधाई के हकदार हैं। काफी प्रयास के बाद यहां शूटिंग रेंज बनकर तैयार है, जिसमें राज्य स्तर का पहला कार्यक्रम है। इस आयोजन की सफलता को सभी मिलकर देश के पटल पर ले जा सकते हैं। खेल एक ऐसा पक्ष है, जो आपको अवसाद से निकलने में मदद करता है। खेल तनाव को दूर करता है। शारीरिक रूप से तंदरुस्त बनाता है। मधुमेह, ब्लडप्रेशर, मोटापा समेत कई बीमारियों को दूर करता है। करियर  के रूप में आज खेल भी अपनी जगह बना चुका है। खेल में जिन्होंने ऊंचाईयां हासिल की हैं। उन्होंने बहुत मेहनत से अपनी मंजिल हासिल की है। सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, जिन्होंने खेल को अपनाया है और पूरे तन-मन से मेहनत की है। लोहरदगा के बच्चों में खेल के प्रति अलग ही प्रतिभा हैं।

WhatsApp Image 2025 06 01 at 20.09.52 35ae63d7

झारखंड में लोहरदगा जिले के बच्चे खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकते हैं। शूटिंग के क्षेत्र में आज तक लोहरदगा विशेष रूप से नहीं जाना जाता था लेकिन आज जो पहल हुई है उससे इस जिले से नई-नई प्रतिभा राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान जरूर बनाएगी। आज शूटिंग समर कैंप-सह-टैलेंट हंट में जो सीख कर जाएं उसके बाद नियमित अभ्यास करते रहें। धैर्य रखना सबसे जरूरी है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए समय देना होता है। अपनी तकनीक में नियमित रूप सुधार करना होता है। आपको मनु भाकर बनना है तो नियमित रूप से अनुशासन, अभ्यास, तकनीकी रूप से बेहतर होना ही आपको सफलता की ऊंचाईयों तक ले जा सकता है।

WhatsApp Image 2025 06 01 at 20.09.47 699e38dc

उपायुक्त ने खिलाड़ियों को एटॉमिक हैबिट्स नामक पुस्तक पढ़ने व उससे सीखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि रायफल शूटिंग में लोहरदगा को पहचान मिलेगी। एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि शूटिंग रेंज को जिस किसी चीज की जरूरत होगी उसे पुलिस विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। इस समर कैंप फायरिंग प्रैक्टिस के जरूर आउंगा। समर कैंप-सह-टैलेंट हंट में आए प्रतिभागियों से डीसी-एसपी व अन्य अतिथियों ने मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, रायफल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमर सिन्हा, बीएस कॉलेज के प्राचार्य डा. शशि गुप्ता, कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हाजी शकील अहमद, प्रदेश प्रतिनिधि डा. अजय शाहदेव, पूर्व बिहार विधान पार्षद प्रवीण कुमार सिंह, समाजसेवी ओम सिंह, विशाल डुंगडुंग, सीमा परवीन, विनय उरांव, धर्मेंद्र कुमार, कंवलजीत सिंह, संजय बर्मन, आशीष कुमार, सामुल अंसारी, इकरामुल अंसारी, अनीस अहमद, तनवीर गौहर, युनुस अंसारी, अनिल उरांव, असलम अंसारी, ठाकुर प्रसाद सुशीला देवी, अमृता देवी, पुनीता उरांव, सरिता देवी, साद गौहर, कमरूल इस्लाम, इकबाल अहमद, दानिश अली आदि मौजूद थे

WhatsApp Image 2025 06 01 at 20.09.48 717a8ac3WhatsApp Image 2025 06 01 at 20.09.50 40437d54WhatsApp Image 2025 06 01 at 20.09.46 cbd67f60WhatsApp Image 2025 06 01 at 20.09.47 699e38dc 1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now