- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

माओवादियों का विदेशी कनेक्शन आया सामने, पाकिस्तान के मददगार तुर्की के उग्रवादियों ने की बसव राजू के मारे जाने की निंदा

माओवादियों का विदेशी कनेक्शन आया सामने, पाकिस्तान के मददगार तुर्की के उग्रवादियों ने की बसव राजू के मारे जाने की निंदा

डेस्कः माओवादियों के विदेशी कनेक्शन सामने आ गया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान के मददगार बनकर सामने आया तुर्की के उग्रवादी संगठनों से माओवादियों का कनेक्शन अब सबके सामने आ गया है। तुर्की के वामपंथी उग्रवादियों ने वीडियो जारी कर हार्डकोर नक्सली बसव राजू के मारे जाने की निंदा की है। इस वीडियो से माओवादियों का विदेशी कनेक्शन उजागर हो गया है।

 

छत्तीसगढ़ में 28 नक्सलियों को किया गया ढेर, 7 दिनों में 59 माओवादियों को मार गिराया गया; कुख्यात बसवराजू भी मारा गया
तुर्की के वामपंथी उग्रवादियों ने माओवादी प्रमुख बसव राजू के मारे जाने पर भारत सरकार की आलोचना करते हुए वीडियो जारी किया है। इसमें पीएलजीए के 27 माओवादियों को श्रद्धांजलि दी गई है। यहीं नहीं फिलीपींस की कम्यूनिस्ट पार्टी ने सीपीआई माओवादी के महासचिव बसव राजू और 27 माओवादी जिनको सुरक्षाबलों ने मार गिराया उनको लेकर एक संदेश जारी किया है। बंदूक थामे एक तुर्कीश वामपंथी उग्रवादी चेहरे को ढककर एक बयान पढ़ रहा है, जिसमें वह माओवादी प्रमुख बसव राजू को महान नायक के रुप में रेखांकित करते हुए पिपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) के मारे गए 27 माओवादियों के प्रति संवेदना प्रकट कर रहा है।

कौन है माओवादियों का महासचिव बसवराज ? LTTE से ली थी ट्रेनिंग, डेढ़ करोड़ का था इनाम
इसी तरह फिलीपींस में भी वामपंथी समर्थकों ने बसव राजू को श्रद्धांजलि दी है। इन घटनाओं ने एक बार फिर से भारत के माओवादियों के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को उजागर किया है कि किस प्रकार से वे अंतरराष्ट्रीय समर्थन से भारत में हिंसक आंदोलन को बढ़ावा दे रहे हैं।

See also  रांची पहुंची इंडिया और इंगलैंड की टीम, मैच रद्द करने को लेकर मिली धमकी, सिख फॉर जस्टिस संगठन ने माओवादियों से मांगी मदद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now