Jharkhand में विधवा महिला को घर से उठाकर जंगल ले गए बदमाश, किया सामूहिक दुष्कर्म

बिहार में महादलित युवती से गैंगरेप, लखनऊ में इलाज कराकर लौटने के दौरान हुई दरिंदगी

पाकुड़ः झारखंड के पाकुड़ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। 51 वर्षीय विधवा महिला को घर से उठाकर बदमाश जंगल ले गए और तीन लोगों ने मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना पाकुड़ के अमरापाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है।

झारखंड में पति के सामने महिला से गैंगरेप, शराब पिलाकर बनाया हैवानियत का शिकार
पीड़िता के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फौरन एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अज्ञात अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पीड़िता ने जो आवेदन थाने में दिया है उसके अनुसार 24 मई की रात 9 बजे महिला अपने घर में सो रही थी। तभी गांव के ही तीन लोग अचानक घर में घुसे और मुंह हो बांधकर उसे उठाकर जंगल लेकर चले गए। उसके बाद तीनों आरोपी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसके बाद तीनों आरोपी महिला को जंगल में छोड़कर फरार हो गया। महिला ने पुलिस को बताया कि तीन व्यक्ति में से एक व्यक्ति की पहचान सुनील हांसदा 32 वर्ष के रूप में किया है। जबकि दो व्यक्ति के चेहरे पर कपड़ा ढका होने के कारण उसकी पहचान नहीं कर पाई है।

See also  गिरिडीह DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में फोटो खींचवाने की जिद करते हुए थाना प्रभारी से भी उलझा

UP की राजनीति में भूचाल, रेवन्ना जैसा सेक्स स्कैंडल, BJP महिला नेता के बेटे के अश्लील VIDEO के अंबार से हड़कंप
पुलिस आवेदन के आधार पर केस दर्ज करते हुए घटना के मुख्य आरोपी सुनील हांसदा को गिरफ्तार कर पूछताछ किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना आरोप स्वीकार किया है। इधर मामले को लेकर थाना प्रभारी अनुप रौशन बेगड़ा ने बताया कि आवेदन के आधार पर तीन आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। बाकी के दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now