कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह के नाम दो पैन कार्ड होने का मामला, चुनाव आयोग ने आयकर विभाग से मांगी जानकारी

कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने नामांकन पत्र में छिपाए थे तथ्य, CEO ने चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट

रांचीः बोकारो से कांग्रेस पार्टी की विधायक श्वेता सिंह के नाम पर दो पैन कार्ड होने के मामले को लेकर आयकर विभाग से चुनाव आयोग ने जानकारी मांगी है। चुनाव आयोग ने ये कार्रवाई बीजेपी नेता और बोकारो से पूर्व विधायक विरंची नारायण की शिकायत पर की है।

बोकारो विधायक श्वेता सिंह के नाम पर 2 पैन ID , दोनों में पिता का नाम अलग, वोटर आइकार्ड तीन
श्वेता सिंह के नाम से दो पैन कार्ड का मामला सामने आने के बाद बीजेपी प्रतिनिधिमंडल के साथ विरंची नारायण ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी। श्वेता सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्होने अपने नाम पर दो पैन कार्ड बनवाया है जिसमें से एक रामगढ़ में बना हुआ है और दूसरा गुरूग्राम में बना हुआ है। रामगढ़ जिले में बने पैनकार्ड में पिता का नाम संग्राम सिंह लिखा हुआ है और गुरूग्राम में बने पैन कार्ड पर पिता का नाम दिनेश सिंह लिखा हुआ है।

See also  पति-पत्नी के बीच कॉल रिकॉर्डिंग निजता का उल्लंघन क्यों नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now