प्रेम मंदिर की अध्यक्ष विशाखा की सड़क हादसे में मौत, ट्रक से टक्कर कहीं साजिश तो नहीं?, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 26, 2024

prem-mandir

प्रेम मंदिर वृंदावन और भक्ति धाम मनगढ़ कुंडा के संस्थापक जगद्गुरु कृपालु महाराज की तीनों बेटियों के साथ हुई दुर्घटना के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। कार चालक द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में इस घटना में साजिश की भी आशंका जताई है। यह हादसा था या साजिश पुलिस अब दोनों एंगल से इसकी जांच कर रही है।

कृपालु महाराज की तीनों बेटियां रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर दनकौर के पास एक हादसे की शिकार हो गई थीं। इस हादसे में प्रेम मंदिर की अध्यक्ष डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई थी, जबकि उनकी दो बहनें श्यामा त्रिपाठी, कृष्णा त्रिपाठी समेत सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कृपालु महाराज की तीनों बेटियां सिंगापुर जाने के लिए वृंदावन से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकली थीं।

झारखंड में विधायकों ने शुरू किया खेला, हेमंत सोरेन की कैबिनेट में जगह पाने के लिए पहुंच गए दिल्ली

See also  अजगर सांप के साथ कार में बैठकर घंटों किया सफर, ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स ने जब देखा तो उड़ गए होश

इस घटना के संबंध में कार चालक प्रवीन मुडभरी की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि वह वृंदावन से कार से दिल्ली के लिए निकले थे। उनके साथ तीन अन्य गाड़ियां भी थीं। यमुना एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब साढ़े 3 से पौने 4 बजे के बीच सभी सत्संगी लघुशंका के लिए ग्रेटर नोएडा से 7.5 किलोमीटर पहले सड़क के किनारे रुके।

इतने में ट्रक नंबर UP 80 FT 5477 तेज रफ्तार से उनकी तरफ आया और खड़ी गाड़ियों में टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। दनकौर कोतवाली प्रभारी ने कहा कि कार चालक ने आशंका जताई है कि यह घटना किसी ने जानबूझकर कराई। इसकी जांच की जा रही है।

कृपालु महाराज की बेटियों की कारों में टक्कर मारने वाले ट्रक के हेल्पर (खलासी) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि चालक की तलाश जारी है। दनकौर कोतवाली पुलिस के अनुसार ट्रक के हेल्पर बबलू उर्फ उपेंद्र कुमार निवासी राजा का ताल फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, फिरोजाबाद निवासी चालक सोनू की तलाश जारी है।

See also  सुप्रीम कोर्ट ने ‘घूसखोर पंडत’ के मेकर्स को लगाई फटकार, समाज के एक वर्ग को क्यों बदनाम कर रहे हैं,”आप जानबूझकर समाज में नफरत फैला रहे”

झारखंड चुनाव में मिली हार के कारणों पर भाजपा का दिल्ली में मंथन, आलाकमान ने मांगी रिपोर्ट

कृपालु परिषद और प्रेम मंदिर की अध्यक्ष डॉ. विशाखा त्रिपाठी का पार्थिव शरीर सोमवार को दोपहर बाद वृंदावन के प्रेम मंदिर परिसर लाया गया। विशेष अनुयायियों ने उनके अंतिम दर्शन किए। मंगलवार और बुधवार को भी दर्शन होंगे। गुरुवार को उनकी शव यात्रा नगर भ्रमण करते हुए यमुना तट पहुंचेगी, जहां केसी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अस्पताल लाईं गईं घायल बहन

सड़क दुर्घटना में कृपालु महाराज की मझली और छोटी बेटी डॉ. श्यामा और डॉ. कृष्णा घायल हो गई थीं, जिन्हें दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉ. श्यामा की स्थिति में सुधार के बाद सोमवार को एंबुलेंस से उन्हें प्रेम मंदिर परिसर में बने धर्मार्थ अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, डॉ. कृष्णा की हालत में भी सुधार हो रहा है। 28 नवंबर तक उनके भी यहां पहुंचने की सम्भावना जताई गई है।

See also  बीआईटी मेसरा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पति से थी परेशान

झारखंड में जीते 71 विधायक करोड़पति; कौन सबसे दौलतमंद, किसके पास सबसे कम संपत्ति?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now