.. जब शशि थरुर से एक लड़की ने पूछ लिया लुक और नॉलेज का राज ! कांग्रेस सांसद के जवाब से दंग रह गए लोग

When a girl asked Shashi Tharoor the secret of his looks and knowledge! People were stunned by the Congress MP's answer

डेस्कः कांग्रेस सांसद शशि थरुर एक प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश दौरे पर हैं जो ये पूरी दुनिया में भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा गए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दे रहा है।  इसी दौरान पनामा, गुयान और कोस्टारिका के दौरे में उनसे एक छात्रा ने ये सवाल पूछ लिया कि उनके लुक और नॉलेज का राज क्या है। शशि थरुर ने जो जवाब दिया वो चौंकाने वाला रहा । 

दरअसल अपनी अंग्रेजी की भाषा शैली और शब्दों के उच्चारण को लेकर शशि थरुर की जो छवि है वो विदेशों में भी बहुत पसंद की जाती है । इसका अंदाजा तब लगा जब शशि थरुर से एक छात्रा ने पूछ लिया कि आखिर उनकी सुंदरता और ज्ञान का राज क्या है और दोनों एक साथ कैसे हैं। जिस ढंग से सवाल पूछा गया था शशि थरुर ने जवाब भी उसी अंदाज में दिया । थरुर ने छात्रों को शुक्रिया कहते हुए मजाकिया लहजे में कहा कि ये सब डीएनए की वजह से है… अपने मां-बाप को बुद्धिमानी से चुने ।

थरुर ने इसके बाद बताया कि आखिर वो पब्लिक स्पेस में इतना आत्मविश्वास के साथ कैसे बोलते हैं । कांग्रेस सांसद  ने बताया कि बचपन से उन्हें पढ़ने की आदत रही है और वे जो पढ़ते हैं उसे याद भी रखते है । उन्होंने बताया कि जब आपके विचार स्पष्ट हो तो प्रश्न का जवाब देना भी आसान होता है । कई बार भीड़ में बोलना आसान नहीं रहता लेकिन ये प्रैक्टिस की चीज है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now