अब्दुल पंक्चर ही नहीं बनाता उसकी बेटी करती है टॉप: जब रांची की टॉपर तहरीन फातिमा से मिले इमरान प्रतापगढ़ी तो पिता का दर्द झलका

imran pratapgari

रांचीः  जिले की टॉपर तहरीन फातिमा को उपायुक्त मंजूनाथ भंजत्री ने सम्मानित किया है । डीसी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में तहरीन और उसके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया है। उर्सुलाईन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, राँची की 10 वीं कक्षा की छात्रा ने JAC माध्यमिक परीक्षा में पूरे जिले में टॉप किया है । 

 

इससे पहले गुरुवार को दसवीं में रांची टॉप करने वाली तहरीन फातिमा से कांग्रेस के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने मुलाकात की और उसका सम्मान किया । तहरीन फातिमा को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की दसवीं की परीक्षा में 97.4%  आए हैं । वो रांच की टॉपर है। उसके पिता मेन रोड में रेहड़ी पर रेडीमेड कपड़े बेचते हैं ।
इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि  रॉंची टॉप करने वाली तहरीन फातिमा की कहानी कमाल की है, आज सुबह इस बच्ची के परिवार से मिला और बच्ची की हौसला अफ़ज़ाई के लिये उसे सम्मानित किया।
तहरीन के पिता सड़क किनारे रेहड़ी पर कपड़ा बेंचते हैं, लेकिन जज़्बा कमाल का है, उनसे मिल के उन्हें बधाई दे रहा था तो वो सहजता से बोले सर मुझे कुछ कहना है….मैंने कहा बोलिये
वो बेसाख़्ता बोले…. ये किसने कह दिया तुमसे कि बस पंचर बनाते हैं छोटे छोटे शहरों में पलने वाले यही हौसले एक दिन समाज में बड़ा बदलाव लायेंगे।
imran pratapgari
तहरीन फातिमा उर्सुलाइन कॉन्वेंट की छात्रा हैं और वो आईपीएस बनना चाहती हैं । फातिमा के अभी तक का एकेडमिक रिकॉर्ड बताते हुए उसके पिता कहते हैं कि बेटी ने आज तक नंबर वन पोजिशन को छोड़ा नहीं है । तहरीन फातिमा की उपलब्धि का सम्मान करने के लिए कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now