बिहार में अपराधी हुए बेलगाम, सारण में दो जमीन कोराबारी की गोली मारकर हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 28, 2025

रांची में शराब पार्टी के दौरान कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड ने की फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार, राइफल जब्त

सारणः बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। बदमाशों ने दो जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में ऑफिस के पास हुई। अपराधियों ने अमरेंद्र सिंह और शंभू सिंह नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

लालू यादव और राबड़ी देवी ने पोते का किया नामकरण, जानिये क्या है तेजस्वी के बेटे का नाम
मंगलवार रात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की गोली का निशाना अमरेंद्र सिंह और शंभू सिंह नाम के शख्स बने। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बिहार में शिक्षक की करतूत कैमरे में हुई कैद, स्कूल के अंदर रंगरलियां मनाते पकड़े गए
सारण एसपी कुमार आशीष ने बताया कि दोनों मृतक जमीन के कारोबार से जुड़े हुए थे। घटना के पीछे व्यापारिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश जारी है।

See also  अवैध संबंध पर बीवी बोली- अच्छी हरकत नहीं है, पति इरफान ने गला दबाकर मारा

किराए के घर में रहकर पति-पत्नी कर रहे थे ऐसा काम, पटना पुलिस पहुंची तो सामान देखकर उड़ गए होश
SP ने कहा कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now