16 साल के भांजे के साथ 35 साल की मामी ने बनाया अवैध संबंध! बोली- अब यही मेरा पति

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 27, 2025

love-mama-mami

मेरठः यूपी के मेरठ से रिश्तों को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है।  35 साल की मामी का दिल 16 साल के भांजे पर आ गया है। आरोप है कि वह उसके साथ अवैध संबंध बनाती है। अब मामी भांजे को अपना पति बता रही है और उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई है। महिला दिल्ली की रहने वाली है जबकि उसका भांजा मेरठ के पास दौराला का रहने वाला है।

ढाई साल से भांजा मामी के पास रह रहा था अब वह अपनी मां के पास गया तो मामी भी पीछे-पीछे वहां पुलिस लेकर पहुंच गई। किशोर को साथ ले जाने की जिद पर अड़ी मामी ने पुलिस के सामने कह दिया कि यह भांजा नहीं, मेरा पति है। अब इसके साथ ही रहूंगी। उसके बयान पर बखेड़ा हो गया। किशोर की मां ने दौराला पुलिस को तहरीर देकर बेटे के शोषण का आरोप लगाया। पेचीदा मामला देख पुलिस भी उलझ गई। किशोर के आयु संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। कहा गया है कि इसके बाद ही आगे कोई कार्रवाई होगी।

See also  सीता सोरेन ने PA पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, फर्जी हस्ताक्षर कर की अवैध निकासी

पंचकूला में एक ही परिवार के 7 लोगों ने खाया जहर, कार में मिली सभी की लाश

दौराला थानाक्षेत्र में एक गांव निवासी किशोर के पिता की तीन साल पहले मृत्यु हो गई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए करीब ढाई साल पहले किशोर को उसकी मां ने दिल्ली निवासी अपने भाई के पास फ्रिज-एसी का काम सीखने भेज दिया था। किशोर रविवार को अपने गांव आया तो पीछे-पीछे किशोर की मामी भी दौराला पहुंच गई। उसके साथ पुलिस भी थी।

मामी ने पुलिस को बताया था कि किशोर को उसके परिजनों ने बंधक बना लिया है। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला किशोर अपनी मां से मिलने आया है। किशोर की मां ने जब मुंह खोला तो कुछ और ही किस्सा खुल गया। उसने अपनी भाभी पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि उसने उसके 16 साल के बेटे को प्रेमजाल में फंसाकर अवैध संबंध बना लिए हैं। वह उसका उत्पीड़न कर रही है। दोनों पक्ष को दौराला थाने लाया गया।

See also  बाथरूम में नहाते महिला की बनाई वीडियो, फिर किया रेप, दोस्त से संबंध बनाने के लिए कर रहा था ब्लैकमेल

झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, बोकारो, धनबाद, देवघर, लोहरदगा समेत 20 जिलों के DC बदले गए

किशोर की मां ने भाभी के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, आरोपी महिला के अलग ही तेवर दिखे। उसने खुलेआम कह दिया कि अब वह उसका भांजा नहीं, पति है। अब वह उसके साथ ही रहेगी। पुलिस ने किशोर की आयु से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। दस्तावेज आने के बाद महिला पर कार्रवाई की बात कही है।

मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि दिल्ली निवासी महिला पर अपने 16 वर्षीय भांजे के साथ प्रेम-प्रसंग और अवैध संबंध बनाने का आरोप है। किशोर की आयु संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। आरोपों की जांच की जा रही है। इसी आधार पर कार्रवाई होगी।

जस्टिस त्रिलोचन सिंह चौहान होंगे झारखंड और न्यायमूर्ति बिपिन मनुभाई पंचोली होंगे पटना HC के मुख्य न्यायाधीश, SC ने की सिफारिश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now