पंचकूला में एक ही परिवार के 7 लोगों ने खाया जहर, कार में मिली सभी की लाश

7 members of the same family consumed poison in a car in Panchkula, dead bodies of all were found in the car

डेस्कः हरियाणा के पंचकूला में सोमवार देर रात एक ही परिवार के सात सदस्यों की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले परिवार में दंपत्ति, उनके तीन बच्चे और दो बुजुर्ग ने संदिग्ध हालत में जहर खा लिया। सातों को सेक्टर-26 के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर एक को छोड़कर बाकी सभी को मृत घोषित कर दिया गया। जो बचा था, उसने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पंचकूला की डीसीपी हिमांद्री कौशिक, डीसीपी क्राइम अमित दहिया व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीन ऑफ क्राइम टीम और एसएफएल टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। प्राइवेट अस्पताल में खड़ी मृतक परिवार की उत्तराखंड नंबर वाली कार का भी मुआयना किया। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह मामला सामूहिक आत्महत्या का लग रहा है।

See also  Sanjeev Lal पर झारखंड सरकार ने की कार्रवाई, कैश बरामदगी के बाद ED रिमांड पर है मंत्री के OSD

झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, बोकारो, धनबाद, देवघर, लोहरदगा समेत 20 जिलों के DC बदले गए

अपनी कार में ही खाया जहर

जानकारी के अनुसार सेक्टर 27 में एक खाली प्लॉट के सामने खड़ी कार में प्रवीण मित्तल (42), उनकी पत्नी, तीन बच्चे (एक बेटा व दो बेटियां) और प्रवीण के बुजुर्ग माता-पिता सोमवार रात सवा 12 बजे संदिग्ध अवस्था में मिले। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाकर सातों को सेक्टर 26 के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचवाया।

वहां पर प्रवीण को छोड़कर परिवार के बाकी सभी सदस्यों को मृत घोषित कर दिया गया। प्रवीण की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सेक्टर 6 के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। जांच में पुलिस को कार से बच्चों के स्कूल बैग, खाने पीने का सामान, कपड़े व अन्य चीजें मिली हैं।

See also  पहलगाम हमले के बाद 6 आतंकियों के ठिकानों को किया गया ध्वस्त, तेज धमाके के साथ मलबे में तब्दील हुआ घर

जस्टिस त्रिलोचन सिंह चौहान होंगे झारखंड और न्यायमूर्ति बिपिन मनुभाई पंचोली होंगे पटना HC के मुख्य न्यायाधीश, SC ने की सिफारिश

भारी कर्ज से परेशान हो उठाया कदम

परिवार पंचकूला में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस के अनुसार परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि प्रवीन मित्तल के परिवार पर भारी कर्ज था। कुछ समय पहले उन्होंने देहरादून में टूर एंड ट्रैवल्स का बिजनेस शुरू किया था। उसमें भी उनको घाटा हुआ। कर्ज से परेशान होकर परिवार ने इतना बड़ा कदम उठाया। वहीं, डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने बताया कि अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस टीम जांच में जुटी हुई हैं।

प्रेसिडेंट हो तो क्या हुआ? बीवी के चांटे तो खाने ही पड़ेंगे….इस तरह वायरल हुआ राष्ट्रपति मैक्रां का वीडियो

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now