तेज प्रताप यादव का ‘लव ब्लास्ट’ 12 साल से अनुष्का यादव से रिलेशनशिप की बात कबूूली, चुनावी साल में लालू के लाल का धमाका!

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 24, 2025

अनुष्का यादव पर तेजप्रताप ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'प्यार किया तो कोई गलत नहीं किया'

पटनाः बिहार के चुनावी माहौल में तेज प्रताप यादव ने विस्फोटक खबर दी है । उसने अपने प्यार का खुलासा करते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट किया है जिसमें तेजप्रताप ने लिखा कि “मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है! हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते है और प्यार भी करते हैं हमलोग पिछले 12 सालों से एक relationship में रह रहें हैं l में बहुत दिनों से आपलोगों से यह बात कहना चाहता था पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूँ…. इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूँ! आशा करता हू आपलोग मेरी बातों समझेंगे|” 

anuska yadav

तेज प्रताप यादव का ये धमाकेदार पोस्ट को लेकर सियासत भी शुरु हो गई है । पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने लिखा है कि जब तेज प्रताप यादव इतने वर्षों से रिलेशनशिप में थे तो उन्होंने ऐश्वर्या से क्यों शादी की ।

गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव की शादी हो चुकी थी । अनबन की वजह से उन्होंने पत्नी ऐश्वर्या से तलाक ले लिया था । हांलाकि इस पोस्ट के बाद अभी तक लालू परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हांलाकि तेज प्रताप यादव ने जो तस्वीर फेसबुक पर अनुष्का के साथ साझा की है वो सर्दियों की लग रही है । इस संबंध मे आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

See also  तेजप्रताप और अनुष्का का VIDEO हुआ वायरल, करीबी ने कमरे में रिकार्ड कर लालू के बेटे के साथ कर दिया खेल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now