बिहार चुनाव से पहले मालदीव पहुंचे लालू के बेटे तेज प्रताप, समुद्र किनारे खोज रहे शांति, वीडियो किया शेयर

Lalu Yadav Son Tej_Pratap_Yadav_Maldives

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव विदेश यात्रा पर मालदीव गए हैं जहां से उनका समुद्र किनारे ध्यान लगाने का वीडियो आया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेज प्रताप यादव ने खुद ही यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला है।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 14 मई को तेज प्रताप यादव को 17 मई से 23 मई तक एक सप्ताह के मालदीव ट्रिप पर जाने की इजाजत दी थी। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव पर सबकी नजर है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) तेज प्रताप को भड़काने और तोड़ने की ताक में भी है।

निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को याद दिलाया 1991 का समझौता, कहा-‘कांग्रेस का हाथ पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ’

तेज प्रताप यादव ने मालदीव में समुद्र किनारे बने हट (कुटिया) के बाहर ध्यान लगाने का वीडियो डाला है जिसके बैकग्राउंड में ओम नमः शिवाय का मंत्रोच्चार चल रहा है। उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा है- “शांति जीवन में जरूरी चीज है। हम लगातार शांति खोजते हैं क्योंकि इसके बिना जीवन में अफरातफरी मच जाती है। ध्यान और आत्मचिंतन से हमें अपनी सोच और भावनाओं की गहरी समझ आती है। इससे अपार खुशी मिलती है और लगता है कि कुछ पूरा हुआ।”

तेज प्रताप यादव ने आगे लिखा है- “बहते पानी की आवाज में अद्भुत ताकत है। ये हमें प्रकृति की स्थिरता की याद दिलाता है और अपनी ऊर्जा को सही तरफ लगाने में मदद कर सकता है। ये हमें खुद से और अपने आसपास की चीजों से तालमेल बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।”

राजनीति की बात करें तो तेज प्रताप यादव इस विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर जिले की हसनपुर सीट को छोड़कर वैशाली जिले की महुआ सीट पर नजर लगाए बैठे हैं। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई के दौरान तेज प्रताप ने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश की सेवा का मौका देने की गुजारिश की थी।

दिल्ली में सरेआम कत्ल! नाबालिग पर चाकू से 15 बार किया हमला, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now