बिहार के 5 सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, मिहिर कुमार बने विकास आयुक्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 30, 2025

बिहार के 5 सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, मिहिर कुमार बने विकास आयुक्त

पटना : बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज यानी 30 नवंबर को कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की है। इन बदलावों का असर राज्य के प्रशासनिक कामकाज पर सीधा पड़ेगा। सरकार ने अलग-अलग विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। सरकार का कहना है कि ये बदलाव प्रशासनिक कार्यों को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। यह अधिसूचना बिहार राज्यपाल के आदेश पर सरकार के सचिव मो. सोहैल द्वारा जारी की गई है।

बिहार के मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने 8 बाइक को मारी टक्कर, 5 की मौत

सबसे महत्वपूर्ण बदलाव

आपको बता दें कि सीके अनिल को प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। 1991 बैच के आईएएस अधिकारी सीके अनिल को परामर्श पद से स्थानांतरित कर अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। दीपक कुमार सिंह को महानिदेशक-सह-मुख्य जांच आयुक्त बनाया गया है। 1992 बैच के अधिकारी दीपक कुमार सिंह पहले ग्रामीण कार्य विभाग में अपर मुख्य सचिव थे। अब उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में महानिदेशक और मुख्य जांच आयुक्त की नई जिम्मेदारी दी गई है।

See also  रांची में चोरी कर भाग रहे चोरों को लोगों ने खदेड़ा, तीन गाड़ियों में लगा दी आग

IAS 692x1024 1IAS 1 696x960 1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now