दिल्ली में सरेआम कत्ल! नाबालिग पर चाकू से 15 बार किया हमला, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

murder in delhi

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हत्या की एक और खौफनाक तस्वीर सामने आई है। यहां आरोपियों ने सरेआम एक नाबालिग पर चाकू से हमलाकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी को नाबालिग पर ताबड़तोड़ 15 से अधिक बार चाकू से हमला करते हुए देखा जा सकता है।

पूरा मामला दिल्ली के बुराड़ी इलाके में गुरुवार का बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में नाबालिग को अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

महिला टीचर ने स्टूडेंट के साथ बनाए से’क्स संबंध, बताती थी अपना छोटा भाई और फिर…

नाबालिग के सीने पर किया हमला

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दोपहर 2 बजकर 32 मिनट पर पीसीआर पर एक कॉल रिसीव की गई। इसमें दिल्ली के बुराड़ी के गांधी चौक स्थित पिंकी कॉलोनी में चाकूबाजी की घटना के बारे में जानकारी दी गई।

See also  रांची में ED की दबिशः अधिवक्ता से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी

पुविस ने बताया कि कॉलर ने बताया कि नाबालिग लड़के के सीने पर चाकू से कई बार हमला किया गया है और पीड़ित लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि नाबालिग की पहचान भलस्वा निवासी 16 वर्षीय किशोर के रूप में की गई।

Harvard University में हजारों भारतीय छात्रों का भविष्य खतरे में लटका, ट्रंप ने देश से बाहर करने की दी धमकी

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

इसके बाद पुलिस की टीम ने आनन-फानन में घायल को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला गया कि मृतक अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने दोनों को रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। मृतक के दोस्त का बयान दर्ज कर लिया गया है। वहीं मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

See also  नीतीश कुमार ने राज्यपाल से की मुलाकात, 20 को लेंगे शपथ, कैबिनेट में JDU-BJP के होंगे 15-15 मंत्री

बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने पिता की लाठी-डंडे से पिटाई की, वीडियो वायरल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now