निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को याद दिलाया 1991 का समझौता, कहा-‘कांग्रेस का हाथ पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ’

डेस्कः ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान को जानकारी दिये जाने के विदेश मंत्री जयशंकर के बयान पर कांग्रेस नेता और नेता विपक्ष राहुल गांधी खूब हमलावर हुए। अब बीजेपी की ओर से सांसद निशिकांत दुबे अब राहुल गांधी पर पलटवार कर रहे है। निशिकांत दुबे ने 1991 में हुए समझौते का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान वोट बैंक के साथ।

Grm47 DW4AAykBq

पाक के लिए जासूसी में अरेस्ट तुफैल 600 पाकिस्तानी नंबरों के संपर्क में था, शेयर करता था इनपुट
निशिकांत दुबे ने ट्वीट के माध्यम से राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा कि “सवाल हमारी सरकार और आपकी(कांग्रेस) सरकार का नहीं है, सवाल यह है कि 1947 से हम पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र मानते हैं, 78 साल से कश्मीर के मुद्दे पर हमारी उनके साथ लड़ाई चल रही है। हमारे कश्मीर के हिस्से को पाकिस्तान ने अपने कब्जे में कर रखा है। उसके बावजूद आप(कांग्रेस) छूट देते रहे, चाहें 1950 का नेहरू लियाकत समझौता हो, 1960 का सिंधु जल समझौता हो या 1975 का शिमला समझौता… हम संसद में भी रक्षा की रणनीति के विषय पर चर्चा नहीं करते…लेकिन 1991 में जब आप(कांग्रेस) चंद्रशेखर के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दे रहे थे और 1994 में जब पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार थी, तब इसे (समझौते को) लागू किया गया और आपने लिखा कि सेना, नौसेना कहां तैनात होगी और वायु सेना कैसे काम करेगी। ये सारी बातें क्या देशद्रोह नहीं है? कांग्रेस ने क्या वोटबैंक की राजनीति के लिए धोखा नहीं किया?… मुझे लगता है कि भारत सरकार को इसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए… इस देश के बाहर के तत्वों से तो लड़ाई जारी है लेकिन देश के भीतर के ऐसे तत्वों पर भी कार्रवाई करने का समय आ गया है।”

Harvard University में हजारों भारतीय छात्रों का भविष्य खतरे में लटका, ट्रंप ने देश से बाहर करने की दी धमकी

विदेश मंत्री जयशंकर को लेकर राहुल गांधी लगातार हमलावर हैं। उनका आरोप है कि केंद्र की सरकार ऑपरेशन सिंदूर के दौरान संपत्तियों के नुकसान पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा था, ‘विदेश मंत्री जयशंकर की चुप्पी सिर्फ बयानबाजी नहीं है यह निंदनीय है इसलिए मैं फिर से पूछूंगा हमने कितने भारतीय विमान खो दिए क्योंकि पाकिस्तान को पता था? यह कोई चूक नहीं थी। यह एक अपराध था और देश को सच्चाई जानने का हक है।’

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now