अमित शाह ने की CPI माओवादी के महासचिव बसवराज की मौत की पुष्टि, पीएम मोदी ने सुरक्षाबलों का बढ़ाया हौसला, सीपीआईएमएल का फर्जी मुठभेड़ का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 21, 2025

रायपुरः गृहमंत्री अमित शाह ने सीपीआई माओवादी के महासचिव बसवराज की मौत की पुष्टि कर दी है । अमित शाह ने ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट की कामयाबी का एलान करते हुए कहा है कि ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के पूरा होने के बाद, 54 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 84 नक्सलियों ने छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में आत्मसमर्पण किया है। इधर सीपीआई एमएल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे एक्स्ट्रा जुडिशियल किलिंग बताया है । 

कौन है माओवादियों का महासचिव बसवराज ? LTTE से ली थी ट्रेनिंग, डेढ़ करोड़ का था इनाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुरक्षाबलों की इस कामयाबी पर बधाई दी है ।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बड़ा नक्सली ऑपरेशन चलाया गया । इस ऑपरेशन में 27 नक्सलियों की मौत हुई है । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि  “नक्सलवाद को समाप्त करने की लड़ाई में एक ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई है। आज छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक बड़े ऑपरेशन के दौरान हमारे सुरक्षाबलों ने 27 खूंखार माओवादियों को ढेर कर दिया, जिनमें सीपीआई (माओवादी) के महासचिव, नक्सल आंदोलन की रीढ़ और शीर्ष नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू भी शामिल हैं। भारत की नक्सलवाद के खिलाफ तीन दशकों की लड़ाई में यह पहली बार है जब महासचिव स्तर के नेता को हमारे सुरक्षाबलों ने ढेर किया है। मैं इस बड़ी कामयाबी के लिए हमारे वीर सुरक्षाकर्मियों और एजेंसियों की सराहना करता हूं। इसके साथ ही यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मोदी सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए संकल्पबद्ध है।”

See also  रिम्स-2 विवाद में गीताश्री उरांव समेत 71 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज, आक्रोश भड़काने और पुलिस पर हमला करने का आरोप

 

इधर सीपीआई ‘एमएल’ ने कहा कि ये मुठभेड़ फर्जी है । पार्टी की विज्ञप्ति के मुताबिक   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जश्न मनाती हुई पोस्ट से स्पष्ट है कि सरकार “ऑपरेशन कागर” को एक न्यायिक प्रक्रिया से बाहर जाकर की जा रही जनसंहार मुहिम के रूप में चला रही है और नागरिकों की हत्या तथा कॉरपोरेट लूट और सैन्यीकरण के खिलाफ आदिवासी विरोध को कुचलने को “माओवाद विरोधी अभियान” कहकर श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।

cpi ml

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now