जदयू ने पंचायत चुनाव में भागीदारी और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 13, 2022

युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष के बेटे पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडे से लैस थे हमलावर

रांची। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह पार्टी संगठन का अध्ययन करने के लिए रांची ड़िबड़ीह स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय मे तीन दिवसीय बैठक हुई । इस बैठक मे मुख्य रूप से चार विषयो पर विस्तार से चर्चा हुई ।
बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी किस सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ सकती हैं, कौन से मुद्दे को लेकर पार्टी आन्दोलन कर सकती है, सदस्यता चलाने के तरीके क्या है और विधानसभा का सामाजिक संरचना पर चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सुझाव दिया। साथ ही पंचायत स्तर तक संगठन की मजबूती, आन्दोलन की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई । बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओ को सम्मान दे। तभी कार्यकर्ताओ का मनोबल बढेगा। एकजुटता से ही झारखंड राज्य मे हमारी पार्टी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकती है । उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों के द्वारा दिये गये राय पर सारी जानकारी लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह को सारी बातो से अवगत करा दिया गया है ।
इस बैठक मे प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी संजय सहाय, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, मीडिया प्रभारी जफर कमाल,दीप नारायण सिंह, कौशल कुमार राय ,प्रदेश सचिव सुबोधकांत, प्रदीप उरांव मनोज मिश्रा,तथा सिमडेगा जिलाध्यक्ष ने भी अपनी राय जाहिर की ।

See also  बोकारो ट्रेजरी घोटाले में CID का बड़ा एक्शन, SIT ने SP ऑफिस में तैनात कर्मचारी को किया गिरफ्तार,खाते से 1.06 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now