दरभंगा जिला प्रशासन ने राहुल गांधी को कार्यक्रम की नहीं दी अनुमति, अंबेडरक छात्रावास में दलित छात्रों के साथ करना था संवाद

दरभंगा जिला प्रशासन ने राहुल गांधी को कार्यक्रम की नहीं दी अनुमति, अंबेडरक छात्रावास में दलित छात्रों के साथ करना था संवाद

पटनाः दरभंगा जिला प्रशासन ने लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी है। राहुल गांधी को 15 मई को दरभंगा के मोगलपुर स्थित डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में दलित छात्रों से बातचीत करनी थी ।लेकिन जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में इस कार्यक्रम को मंज़ूरी नहीं दी गई है।

Gq6hXFvWAAA5KZM

कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहना विजय शाह को पड़ गया महंगा, हाईकोर्ट ने कहा- 4 घंटे में मंत्री पर दर्ज हो FIR

दरभंगा में राहुल गांधी का कार्यक्रम रद्द होने पर कांग्रेस के नेताओं ने एतराज जताया है। उनका कहना है कि यह आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और समाजिक संवाद आधारित था। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से अनुमति न मिलना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर चोट है। कांग्रेस इसे एक ऐसी कोशिश के खिलाफ प्रशासनिक अड़चन मान रही है जो दलित और वंचित समाज के मुद्दों को केंद्र में लाना चाहती थी।

बिहार का एक और लाल पाकिस्तान के हमले में हुआ शहीद, मनीष कुमार की दो महीने पहले हुई थी शादी
अब राहुल गांधी अपने बिहार दौरे पर सिर्फ पटना आएंगे। यहां उनका कार्यक्रम एक सिनेमा हॉल में आयोजित है। वे दलित समुदाय के चिंतकों। सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ मिलकर फिल्म ‘फुले’ देखेंगे। यह फिल्म महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन और सामाजिक संघर्ष पर आधारित है। दोनों ने शिक्षा और समानता के लिए ऐतिहासिक पहल की थी . राहुल गांधी की यह पहल प्रतीकात्मक रूप से सामाजिक समरसता और हाशिए के समुदायों को आवाज़ देने की कोशिश मानी जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now