पाकिस्तानी एयरफोर्स के 20% ठिकाने तबाह, लड़ाकू विमान भी स्वाहा; ऑपरेशन सिंदूर में नया अपडेट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 14, 2025

attack-on-pak

Opration Sindoor: पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का अश्वस्त किया था कि आतंकवादियों और उसके पनहगारों को उम्मीद से अधिक कठिन सजा दी जाएगी। पीएम मोदी के द्वारा तय इस मकसद को पूरा करने के लिए भारत के सुरक्षबलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया। इस अभियान के तहत आतंकी ठिकानों और उनके आकाओं को तो ध्वस्त किया ही गया, साथ ही पाकिस्तान की आर्मी को भी हमले झेलने पड़े।

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर किए गए सटीक हमलों में पाकिस्तान एयरफोर्स (PAF) के बुनियादी ढांचे का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा तबाह हो गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भारत के इन हमलों के दौरान पाकिस्तान के कई लड़ाकू विमान भी तबाह हुए हैं।

DPS रांची की अतुल्य श्रेष्ठ 99.2 प्रतिशत अंक लाकर बनी झारखंड टॉपर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई

एक अंग्रेजी अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ये हमले पाकिस्तान द्वारा भारतीय सैन्य ठिकानों और नागरिक क्षेत्रों को ड्रोन व मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिशों के जवाब में किए गए। भारत ने करारा पलटवार करते हुए पाकिस्तानी वायुसेना के प्रमुख गोला-बारूद डिपो और हवाई अड्डों को निशाना बनाया, जिनमें सरगोधा और भोलारी जैसे प्रमुख एयरबेस शामिल हैं। यहां पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 और जे-17 लड़ाकू विमान तैनात थे। भोलारी एयरबेस पर हुए हमले में स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ सहित 50 से अधिक सैनिक भी मारे गए, जिसमें वायु सेना का चार सैनिक भी शामिल थे।

See also  हॉस्टल के बाथरूम में नहाती छात्राओं का वीडियो बना बॉयफ्रेंड को भेजती थी, कालेज छात्रा की गंदी हरकत

जैकबाबाद स्थित शाहबाज एयरबेस की हमले से पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें भारी तबाही को दर्शाती हैं। एलओसी पर भी भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में कई आतंकी बंकर और पाकिस्तानी सेना की चौकियां नष्ट हुईं। पहले ही यह जानकारी दी जा चुकी है कि एलओसी पर भारी गोलीबारी में पाकिस्तान सेना के 35-40 जवान मारे गए हैं। वहीं, PAF के कुछ लड़ाकू विमानों के भी नष्ट होने की पुष्टि हुई है।

दिलीप घोष के सौतेले बेटे की मौत, संदिग्ध स्थिति में मिला शव, अप्रैल में BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की थी शादी

सोमवार को भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तानी एयरबेस पर हुए नुकसान और इंटरसेप्ट किए गए ड्रोन और मिसाइलों के सबूत जारी किए। इससे भारत की सैन्य क्षमता और रक्षा प्रणाली की मजबूती उजागर हुई।

मंगलवार को डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (DIA) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डी एस राणा ने 70 देशों के फॉरेन सर्विस अटैशे (FSA) को “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर ब्रीफ किया। उन्होंने बताया कि कैसे आतंकी ठिकानों से जुड़े टारगेट चुने गए और कैसे सटी और तेज और कार्रवाई से भारत ने अपने इस उद्देश्य को हासिल किया।

See also  Jharkhand Treasury Scam: DSP रैंक के अधिकारियों ने नहीं लिया दोहरा वेतन,झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन का स्पष्टीकरण

आईडीएस हेडक्वार्टर ने एक पोस्ट में कहा, “संयुक्त अभियान और तीनों सेनाओं के ज़रिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत ने स्वदेशी हथियार प्रणालियों की क्षमता का प्रदर्शन किया है। साथ ही अंतरिक्ष, साइबर और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध जैसे क्षेत्रों में तकनीकी का लोहा मनवाया है।” लेफ्टिनेंट जनरल राणा ने पाकिस्तान द्वारा चलाई जा रही भारत विरोधी दुष्प्रचार मुहिम और उसके क्षेत्रीय शांति पर प्रभावों पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि कैसे भारत ने “Whole of Nation” दृष्टिकोण अपनाकर उस झूठे नैरेटिव को तत्काल प्रभाव से नष्ट किया। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव रूस और चीन के लिए एक मुश्किल स्थिति उत्पन्न कर सकता है, क्योंकि दोनों देशों के इन दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसियों से करीबी संबंध हैं।

POK को पाकिस्तान खाली करें, जम्मू-कश्मीर पर द्विपक्षीय बातचीत होगी-विदेश मंत्रालय

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now