छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 13 लोगों की मौत, 12 घायल, टुकड़ों में बंटे शरीर के अंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 12, 2025

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 13 लोगों की मौत, 12 घायल, टुकड़ों में बंटे शरीर के अंग

डेस्कः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और 13 लोग घायल हो गये है। ट्रक और टेलर के बीच टक्कर इतनी जबदस्त हुई की हादसे में जान गवांने वाले लोगों के शरीर के अंग टुकड़ों में बंट गये।

अब विदेश सचिव विक्रम मिस्री पर टूट पड़ी ट्रोल आर्मी! बेटी और परिवार लिख रहे हैं अनाप-शनाप, IAS एसोसिशन ने की निंदा
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास ये हादसा हुआ। यहां एक छोटे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में करीब 13 लोगों की मौत हो गई। ये लोग चौथिया छट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। रविवार देर रात हुए इस हादसे में कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

See also  West Bengal Election 2026 Voting: बीजेपी उम्मीदवारा शुभेंदु सरकार की पिटाई, भीड़ ने अचानक किया हमला

रांची की धरती से ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’ का नारा देने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट कर भारतीय सेना के बारे में की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
बताया जा रहा है कि चटौद इलाके के रहने वाले पुनीत साहू के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने उनके रिश्तेदार माल वाहक से पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद सभी वापस लौट रहे थे। तभी रायपुर-बलौदबाज़ार रोड पर सारागांव के नजदीक एक ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 13 लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि माल वाहक गाड़ी में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। तेज रफ्तार ट्रेल से पहले माजदा टकराई, फिर दूसरे ट्रेलर में माजदा जा घुसी।
मृतकों में 9 महिला, 2 युवती, 1 युवक और एक 6 महीने की बच्ची शामिल है। 13 लोगों की मौत की पुष्टी पुलिस ने की है। वहीं 12 से ज्यादा लोग घायल हो गया है। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरोरा और मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा गया है।

See also  रांची में ASI घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, बेड़ो में MVI जांच के नाम पर मांग रहा था 50 हजार रिश्वत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now