सीजफायर के बाद पाकिस्तान की गोलीबारी में बिहार का जवान शहीद, मोहम्मद इम्तियाज ने साथियों को बचाने में दी जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 11, 2025

सीजफायर के बाद पाकिस्तान की गोलीबारी में बिहार का जवान शहीद, मोहम्मद इम्तियाज ने साथियों को बचाने में दी जान

पटनाः पाकिस्तान की ओर से शनिवार की शाम को सीजफायर के बाद भी गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी में बिहार का जवान मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गये। जम्मू के आरएसपुरा क्षेत्र में हुई गोलीबारी में बीएसएफ के आठ जवान घायल हो गये थे। इनमें एक सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गये।

Breaking News: पाकिस्तान के हमले में दो सुरक्षाकर्मी समेत 7 लोगों की मौत, विदेश सचिव ने कहा तोड़ा गया संघर्षविराम
शहीद मोहम्मद इम्तियाज सारण के गड़खा थाना क्षेत्र स्थित नारायणपुर गांव के रहने वाले थे। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में मोहम्मद इम्तियाज को गोली लगी थी। इस गोलीबारी में सात अन्य जवान घायल हो गये जिनका इलाज जारी है। बीएसएफ की ओर से जारी सूचना के अनुसार मो. इम्तियाज जम्मू से सटी सीमा के बीएसएफ आउटपोस्ट पर तैनात थे। उन्होंने बहादुरी का प्रदर्शन करते हुए अपने साथियों को बचाते हुए खुद प्राणों की आहूति दे दी। बीएफएफ के डीजी और अन्य सभी अधिकारियों ने वीरगति को प्राप्त मो इम्तियाज के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जतायी है।

See also  2 अक्टूबर को रांची आ सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, परिवर्तन यात्रा का समापन करेंगे, हिमंता ने बताया तीन चरणों में जारी होगा घोषणा पत्र

भारत और पाकिस्तान के बीच अचानक कैसे बनी युद्धविराम पर सहमति, जानें इनसाइड स्टोरी
नारायणपुर के ग्रामीणों ने बताया कि मोहम्मद इम्तियाज काफी नेक दिल और मिलनसार व्यक्ति थे। एक माह पहले ही ईद के लगभग वे घर आये थे। गांव में सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक करते थे और गांव के सभी लोगों से मिलते-जुलते थे। उनका एक पुत्र मोहम्मद इमरान बायोमेडिकल से इंजीनियरिंग कर पटना पीएमसीएच में कार्यरत है। पिता इम्तियाज के शहीद हो जाने की सूचना मिलने के बाद पुत्र इमरान जम्मू के लिए रवाना हो गये।रविवार की सुबह जम्मू में बीएसएफ के फ्रंटियर हेडक्वार्टर में पूरे सम्मान के साथ श्रद्धांजलि देने के बाद उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा जायेगा। जिसके बाद बीएसएफ मो इम्तियाज के पार्थिव शरीर को लेकर रविवार की शाम तक उनके गांव पहुंच सकती है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now