Breaking News: पाकिस्तान के हमले में दो सुरक्षाकर्मी समेत 7 लोगों की मौत, विदेश सचिव ने कहा तोड़ा गया संघर्षविराम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 11, 2025

breaking_news

डेस्क: पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन और लगातार हो रही गोलाबारी में सात लोगों की मौत हो गई है । जम्मू-कश्मीर सरकार के मुताबिक मृतकों में दो  सुरक्षाकर्मी भी है । इधर रक्षा सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीजफायर तोड़े जाने की पुष्टि की है ।

इधर खबर आ रही है कश्मीर के नागरोटा स्टेशन पर फायरिंग हुई है । जिसमें एक जवान के घायल होने की खबर है।

 

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुला ने एक्स पर लिखा  What the hell just happened to the ceasefire? Explosions heard across Srinagar!!!  । जम्मू में फिर से ब्लैक आउट कर दिया गया है । सोशल मीडिया पर श्रीनगर में हुए धमाकों की आवाजें और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं । शाम में करीब साढ़े पांच बजे दोनों देशों ने सीजफायर का एलान किया था बावजूद इसके पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया  ।

 

गुजरात में भी पाकिस्तान के ड्रोन नजर आए  हैं। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने ट्वीट किया, "कच्छ जिले में कई ड्रोन देखे गए हैं। अब पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। कृपया सुरक्षित रहें, घबराएं नहीं।" श्रीनगर, राजौरी, अखनूर, पुंछ, उधमपुर, नौशेरा में ड्रोन अटैक और फायरिंग। लगातार धमाकों की आवाजें आ रहीं। गुजरात सरकार ने  अरब सागर में फिशिंग बंद कर दी है ।

Gqmb 39bcAI 6G

पंजाब के कई शहरों में ब्लैकआउट लागू

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर में बीती रात कई धमाकों और सायरनों की आवाज़ों के बाद पंजाब के कई शहरों में एक बार फिर से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। इन शहरों में फिरोजपुर, बरनाला, पठानकोट, कपूरथला, संगरूर, अमृतसर, पटियाला, श्री मुक्तसर साहिब, मलेरकोटला, बठिंडा, फाजिल्का और गुरदासपुर शामिल हैं।

लुधियाना प्रशासन ने स्थानीय निवासियों से स्वैच्छिक रूप से ब्लैकआउट का पालन करने की अपील की है, जबकि जालंधर में भी एहतियातन स्ट्रीट लाइट्स बंद कर दी गई हैं।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से भारत-पाक सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों देशों के बीच संघर्षविराम की घोषणा के बाद कुछ शहरों में ब्लैकआउट की अनिवार्यता हटा ली गई थी, लेकिन जम्मू-कश्मीर में हुई हालिया घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने एक बार फिर सतर्कता बढ़ाते हुए यह कदम उठाया है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लिखा है कि कोई सीजफायर नहीं हुआ है । श्रीनगर में एयर डिफेंस सिस्टम काम कर रहा है ।

 

 

 

Screenshot 2025 05 10 at 9.00.11 PM

पाकिस्तान द्वारा सीजफायर के उल्लंघन के बाद पंजाब के फिरोजपुर में भी ब्लैक कर दिया गया है। उधमपुर में भी धमाकों की आवाजे सुनाई दे रही है।पाकिस्तान ने संघर्षविराम के तीन घंटे बाद ही श्रीनगर में ड्रोन अटैक किया।

See also  जमीन घोटाला में गिरफ्तार हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई, ED को जवाब दाखिल करने का निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now