ये अंतिम युद्ध होना चाहिए, 10 दिन चले या 15 दिन, पाक सबक सिखाना होगा, पाकिस्तान से तनाव के बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बयान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 10, 2025

जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 15 सीटें नहीं मिली तो चुनाव में 100 सीटों पर लड़ेंगे, हम को मान्यता मिले ये मुख्य उद्देश्य

डेस्कः भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव और पाकिस्तान की ओर से किये जा रहे ड्रोन अटैक के भारत की जवाबी कार्रवाई के बीच केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का बड़ा बयान सामने आया है। पाकिस्तान के साथ सैन्य तनाव को देखते हुए मांझी ने कहा कि ये पाकिस्तान के साथ अंतिम युद्ध होना चाहिए, युद्ध चाहे 10 दिन चले या 15 दिन, अब ये रूकना नहीं चाहिए। पाकिस्तान के साथ अंतिम झगड़े का कारण खत्म होना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकतें दोहरा नहीं सके।

अब कोई आतंकी हमला हुआ माना जाएगा युद्ध! पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला
गया स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मांझी ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा कायरान हरकत करता है, सबसे पहले उसी ने शुरू किया। तीर्थ स्थल और पर्यटक स्थल पर लोग घूमने जाते है, आतंकियों ने पत्नी के सामने पति को मार दिया और कहा कि मोदी से कह देना। इस तरह से इसकी शुरूआत हुई, पूरे भारत के लोग चाहते है कि इसका बदला लिया जाए। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने निर्णय लिया। हमारी भारतीय सेना और प्रधानमंत्री अभी संयम बरते हुए हैं।

See also  जमशेदपुर में इस्पात प्लांट में विस्फोट, आग और गैस रिसाव की खबर को टाटा स्टील ने बताया भ्रामक, शुक्रंवार शाम ब्लैक आउट सहम गए थे लोग

 

फेंक न्यूज की फैक्ट्री बनी पाकिस्तान, पटना के समुद्री तट को उड़ाने का कर दिया दावा
मांझी ने आगे कहा कि भारत के द्वारा पाकिस्तान के रिहायशी इलाके पर कोई प्रहार नहीं हुआ है। जो भी कार्रवाई हुई है वो आतंकी अड्डे पर हुई है।हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं।वहां के रिहायशी इलाके को किसी प्रकार की क्षति नहीं कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान बार-बार ऐसा कर रहा है। जब पाकिस्तान ऐसा कर रहा है तो हम कितना बर्दाश्त करेंगे, इसकी भी एक क्षमता होती है। इसके बावजूद भारतीय सेना को धन्यवाद देते हैं कि संयम से काम कर रही है। ऐसी स्थिति है तो पाकिस्तान को अंतिम सबक सिखा ही देना चाहिए। आतंकी अड्डे को बर्बाद कर ही देना चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now