पाकिस्तान के सियालकोट में पाकिस्तान का लॉन्चपैड भारतीय सेना ने किया तबाह, पाकिस्तानी रेंजर्स चौकी छोड़कर भागे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 10, 2025

पाकिस्तान के सियालकोट में पाकिस्तान का लॉन्चपैड भारतीय सेना ने किया तबाह, पाकिस्तानी रेंजर्स चौकी छोड़कर भागे

डेस्कःभारत के सीमा सुरक्षा बल ने भारत के अखनूर के सामने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान के सियालकोट में पाकिस्तानी रेंजर्स की कई चौकियों और संपत्तियों तथा आतंकी लॉन्चपैड लूनी को नष्ट कर दिया है। पाकिस्तानी रेंजर्स अपनी चौकियों से भाग गए।

पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमलों और अन्य हथियारों के साथ हमारी पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले जारी हैं। ऐसी ही एक घटना में, आज सुबह लगभग 5 बजे, अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर कई दुश्मन के हथियारबंद ड्रोन उड़ते देखे गए। हमारी वायु रक्षा इकाइयों द्वारा दुश्मन के ड्रोन को तुरंत ही नष्ट कर दिया गया।

GqjoRp6WsAAJgwg

आतंकवाद के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान हुआ है। इससे बौखलाकर उसने सीमा से सटे इलाकों में हमले की कोशिश की है। हालांकि उसके अधिकांश हमलों को नाकाम कर दिया गया। पाकिस्तान के द्वारा किए जा रहे हमलों में जम्मू-कश्मीर के अधिकारी की मौत हो गई है, जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दी है।

See also  झारखंड के विधायक दशरथ गगराई का 'नशा चढ़ाओ यार' सॉन्ग पर 'आइटम डांस': BJP ने जताई कड़ी आपत्ति, वीडियो वायरल

उन्होंने एक्स पर लिखा, ”राजौरी से दुखद समाचार। हमने जम्मू-कश्मीर प्रशासन सेवा के एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है। कल ही वे डिप्टी सीएम के साथ जिले में घूम रहे थे और मेरी अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए थे। आज अधिकारी के आवास पर पाकिस्तानी गोलाबारी की गई। राजौरी शहर को निशाना बनाया गया। इसमें हमारे अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज सुबह करीब 5.30 बजे जब पाकिस्तान की तरफ से हमला हुआ तो थापा अपने घर में थे। धमाके की आवाज सुनकर वह बाहर निकले। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए।

Operation Sindoor: पाकिस्तान ने दागी फतह-II मिसाइल, सिरसा में मार गिराया गया

इसके बाद पाकिस्तानी हमले में उनका कमरा भी निशाना बन गया। इसके अलावा दो अन्य लोगों की भी इन हमलों में मौत हुआ है। उनमें एक बच्चा और एक महिला शामिल है। कुमार थापा की मौत हो गई। इस भयानक जान-माल के नुकसान पर अपने सदमे और दुख को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

See also  पटना में नेपाल की युवती से दरिंदगी, बस में दो दिनों तक रेप करता रहा ड्राइवर

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार सुबह कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। कम से कम आधे घंटे तक रुक-रुक कर विस्फोट होते रहे। इस बारे में हालांकि कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि विस्फोट कहां हुए, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं।

शुक्रवार शाम को कश्मीर के बारामूला से लेकर गुजरात के भुज तक, अंतरराष्ट्रीय सीमा और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए, जिन्हें ध्वस्त कर दिया गया। जम्मू- कश्मीर में बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा और जम्मू में पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोन निष्क्रिय कर दिये गये।

भयंकर युद्ध के मुहाने पर भारत-पाक? बड़ी मिसाइलें दागने लगे दोनों देश; जम्मू-कश्मीर में तेज धमाके

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now