Operation Sindoor: पाकिस्तान ने दागी फतह-II मिसाइल, सिरसा में मार गिराया गया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 10, 2025

Indian-forces-used-the-Russian-origin-S-400-Triumf

India-Pakistan War: ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाकिस्तान ने शनिवार को भारत के खिलाफ ‘ऑपरेशन बुनियान उल मर्सूस’ की शुरुआत की है। इसके बाद भारत के सभी प्रमुख शहरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पाकिस्तान ने शनिवार तड़के लंबी दूरी की फतह-II बैलिस्टिक मिसाइल को भारत की तरफ लॉन्च किया गया। एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे इटरसेप्ट करके हरियाणा के सिरसा में सफलतापूर्वक उसे निष्क्रिय कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फतह II को दिल्ली को निशाना बनाकर दाग गया था। हालांकि, भारत की ओर से इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

भारत के 26 शहरों में शुक्रवार को ड्रोन से हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एयरबेसों पर जोरदार पलटवार किया है। पाकिस्तानी सेना प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने बताया कि भारत ने देश के तीन एयरबेसों पर मिसाइलें दागीं, जिनमें से अधिकांश को सेना ने इंटरसेप्ट कर लिया। उन्होंने कहा कि भारत ने हमारे तीन वायुसेना ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं, जिसके बाद पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई की है।

See also  टाटा ग्रुप के ट्रस्ट ने भाजपा को दिए 757.6 करोड़, कांग्रेस को मिला 77 करोड़; अन्य को क्या मिला?

उन्होंने दावा किया कि पाक एयरफोर्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इन सबके बीच पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी ने घोषणा की है कि सुबह 3:15 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक देश का वायु क्षेत्र सभी प्रकार की उड़ानों के लिए बंद रहेगा। हालांकि, भारत की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

भयंकर युद्ध के मुहाने पर भारत-पाक? बड़ी मिसाइलें दागने लगे दोनों देश; जम्मू-कश्मीर में तेज धमाके

इससे पहले पाकिस्तान ने शुकवार को लगातार दूसरी रात जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 स्थानों पर ड्रोन हमले किए थे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दुश्मन द्वारा हवाई अड्डों और वायुसेना ठिकानों सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर किए गए हमलों को विफल कर दिया गया। हालांकि, पंजाब के फिरोजपुर में एक परिवार के कुछ सदस्य रात के अंधेरे में किए गए हमलों में घायल हो गए। हमलों में घायल हो जाने का यह केवल एक मामला रहा। पाकिस्तान से लगी सीमा वाले सभी राज्यों में ब्लैकआउट रखा गया।

See also  PM मोदी की विदेश यात्राओं पर आया इतने करोड़ का खर्च, किस देश का दौरा था सबसे महंगा

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने शनिवार को कहा कि भारत ने पाकिस्तान के तीन एयरबेस — नूर खान (रावलपिंडी), मुरीद (चक्कवाल) और रफ़ीकी (झंग जिला, पंजाब) को निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं। उन्होंने कहा कि मैं आपको चौंकाने वाली जानकारी देना चाहता हूं कि भारत ने आदमपुर शहर से 6 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

भारत ने पाकिस्तान पर दागीं 6 बैलिस्टक मिसाइल, 4 एयरबेस के पास धमाका- पाक आर्मी का दावा

इनमें से एक मिसाइल आदमपुर में ही गिरी, जबकि बाकी अमृतसर के इलाकों में गिरीं। शरीफ के अनुसार, इनमें से ज्यादातर मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर लिया गया और वायुसेना की सभी संपत्तियां सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ भारतीय मिसाइलें अफगानिस्तान की ओर भी चली गईं।

तीन दिनों से भारत और पाक में चरम पर तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि संघर्ष जल्द से जल्द खत्म हो। वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति इस बात को समझते हैं कि ये दो ऐसे देश हैं जिनका दशकों से एक-दूसरे के साथ मतभेद है।

See also  इंडिगो की फ्लाइट को धमकी भरा मेल, 'प्लेन में मानव बम है, हैदराबाद मत ले जाना'; विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

प्रेस सचिव ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष में मध्यस्थता की संभावना को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में कहा कि ट्रंप के दोनों देशों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं और इस संघर्ष को समाप्त करने के प्रयास करते हुए हमारे विदेश मंत्री मार्को रुबियो दोनों देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं।

Big Breaking: 26 शहरों में पाकिस्तानी ड्रोन से अटैक की कोशिश नाकाम, फिरोजपुर में कई लोग घायल; उत्तर भारत के 32 एयरपोर्ट 14 तक बंद

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now