India-Pakistan War Situation News:पाकिस्तान के हमले में दो मासूम बच्चों की मौत, चार जवान घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 9, 2025

ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी, पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बीच वायुसेना का बयान, राहुल ने लिखी PM मोदी को चिट्ठी

डेस्कः गुरूवार को पाकिस्तान की ओर से की गई कायरान हरकत से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई और चार भारतीय जवान घायल हो गये। पाकिस्तान की ओर से किये गये 300-400 ड्रोन अटैक को भारत ने फेल कर दिया। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के मंसूबे को फेल कर दिया। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, पाकिस्तानी हमले के जवाब में पाकिस्तान की चार एयर डिफेंस सिस्टम पर सशस्त्र ड्रोन दागे गए। इनमें से एक ड्रोन एडी रडार को नष्ट करने में सक्षम रहा. पाकिस्तान ने भारी कैलिबर वाली तोपों और हथियारों से लैस ड्रोनों से नियंत्रण रेखा के पार गोलाबारी भी की। इसमें भारतीय सेना के कुछ जवान हताहत हुए और उन्हें चोटें आईं। भारतीय सेना के 4 जवान हताहत हुए हैं और दो स्कूली बच्चों की जान गई है। भारतीय जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा।

India Pakistan Tension: पाकिस्तान ने तुर्की का ड्रोन इस्तेमाल कर हमला किया, सैन्य ठिकाने पर था निशाना, LOC पर की फायरिंग
पाकिस्तान द्वारा LOC पर स्कूलों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “… 7 मई की सुबह LOC पर भारी गोलाबारी के दौरान, पाकिस्तान की ओर से दागा गया एक गोला पुंछ में क्राइस्ट स्कूल के ठीक पीछे गिरा। पाकिस्तान की ओर से दागा गया गोला स्कूल के दो छात्रों के घर पर लगा, जिन्होंने दुर्भाग्य से अपनी जान गंवा दी और उनके माता-पिता घायल हो गए… सौभाग्य से स्कूल बंद था, अन्यथा और अधिक नुकसान हो सकता था। पाकिस्तान गुरुद्वारों, चर्चों और मंदिरों सहित पूजा स्थलों को निशाना बना रहा है और उन पर गोलाबारी कर रहा है।”

See also  बस ने मारी बाइक में टक्कर, एक की मौत, हादसे मेंं दो अन्य गंभीर रूप से घायल

 

Operation Sindoor Day 3: अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या में बहावलपुर का लिंक, विदेश सचिव ने बताया कौन है अहमद उमर शेख

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान की एक-एक पोल खोल दी। उन्होंने कहा कि अपनी हरकतों को स्वीकार करने के बजाय पाकिस्तान ने बेतुका दावा किया कि भारतीय सशस्त्र बल अमृतसर जैसे अपने शहरों को निशाना बना रहे हैं और पाकिस्तान पर आरोप लगा रहे हैं। इतिहास गवाह है कि पाकिस्तान ऐसी हरकतों में शामिल रहा है। पाकिस्तान ने गलत सूचना फैलाई कि भारत ने ड्रोन हमले के जरिए नानकम साहिब गुरुद्वारे को निशाना बनाया, जो कि एक और सफेद झूठ है. पाकिस्तान सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के इरादे से स्थिति को सांप्रदायिक रंग देने की पूरी कोशिश कर रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now