Operation Sindoor Day 3: अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या में बहावलपुर का लिंक, विदेश सचिव ने बताया कौन है अहमद उमर शेख

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 9, 2025

नई दिल्लीः  Operation Sindoor Day 3  और पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों की जानकारी  देते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान ने आठ और नौ मई को पाकिस्तान ने  सैन्य बुनियादी ढांचे के निशाना बनाने के इरादे से पूरी पश्चिमी सेना पर निशाना बनाया । अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा पर लेह से लेकर सरक्रीक तक तीन से चार सौ ड्रोन का इस्तेमाल किया गया । भारत ने  इनमें से कई को गिरा दिया । ड्रोन के मलबे की फोरेंसिंक जांच की जा रही है ।

पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि  शुरुआती  जांच से पता चलता है कि ये तुर्किए के असीस गार्ड सोंगर ड्रोन हैं । इतने बड़े पैमाने पर हवाई घुसपैठ का मकसद खुफिया जानकारी इकट्ठा करना था ।  पाकिस्तान के सशस्त्र यूएवी ने भडिंडा सैन्य स्टेशन को निशाना बनााने की कोशिश भी कि जिसे पकड़ कर निष्क्रिय किया गया । पाकिस्तान पर चार हवाई रक्षा स्थलों पर सशस्त्र ड्रोन पर  हमला किया गया । 

See also  शुभमन गिल बने टेस्ट टीम के कप्तान, इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा

पाकिस्तान नागरिक विमानों को बना रहा ढाल

पाकिस्तान ने पुंँछ, राजौरी, उधमपुर में गोलीबारी हुए । भारतीय सेना के कुछ सैनिक हताहत हुए और घायल हुए । जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भी नुकसान पहुंचाया गया । पाकिस्तान का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार फिर से सामने आया  सात मई को  साढ़े आठ बजे अकारण ड्रोन और मिसाइल हमला करने के बावजूद अपना नागरिक हवाई क्षेत्र बंद नहीं किया गया । पाकिस्तान अपने नागरिक विमानों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर ररहा है । जबकि उसे अच्छी तरह पता है  उसके हमले से भारत से तीव्र प्रतिक्रिया होगी । ये नागरिक विमानों के लिए सुरक्षित नहीं है।  पंजाब सेक्टर में हाई एयर डिफेंस स्थिति के दौरान कराची और लाहौर के बीच के हवाई अड्डे पर नागरिक एयरलाइन उड़ान भर रही है । हाई अलर्ट के दौरान एयरबस 320 उड़ान भरते हुए नजर आया । भारतीय वायु सेना ने संयत बरता और अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमान सेवा को सुरक्षा किया ।

See also  आलमगीर आलम करीब दो साल बाद जेल से बाहर निकले, ED ने टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री को किया था गिरफ्तार

पुंछ में ईसाई स्कूल पर हमले में दो बच्चों की मौत

विदेश सचिव विक्रम मिश्री ने बताया कि करतारपुर कारिडोर फिलहाल बंद है। पुंछ में मिशनरी स्कूल में हमला किया गया जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई । कई स्कूलों पर हमला किया गया जिसमें कई नन और बच्चे जख्मी हैं। विदेश सचिव ने भी बताया कि आईएमएफ में पाकिस्तान के बेल आउट पैकेज पर बातचीत चल रही है । भारत की इस पर नजर है।

डेनियल पर्ल की हत्या में बहावलपुर का कनेक्शन

बहवालपुर में जैश ए मोहम्मद का मुख्यालय है जिसका वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार के डेनियल पर्ल की जघन्य हत्याकांड से लिंक है । अहमद उमार शेख जो ब्रिटिश पाकिस्तानी जेहादी है जो भारत के जेल में बंद था जिसे छोड़ना पड़ा है। डेनियल पर्ल की हत्या के पीछे अहमद उमार शेख का हाथ है । बहवालपुर में जैश ए मोहम्मद का इस हत्याकांड से लिंक है। गौररतबल है कि उमर शेख को IC 184 हाईजैकिंग कांड की वजह से छोड़ना पड़ा था । बाद में कुख्यात आतंतवादी का नाम 9/11 से 26/11 तक में आ चुका है ।

See also  फेंक न्यूज की फैक्ट्री बनी पाकिस्तान, पटना के समुद्री तट को उड़ाने का कर दिया दावा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now