रांची में सेना की नकली वर्दी बरामद, झारखंड ATS और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने की छापेमारी

रांची में सेना की नकली वर्दी बरामद, झारखंड ATS और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने की छापेमारी

रांचीः भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव जारी है और युद्ध जैसे हालात है। इसी बीच रांची में इंटेलिजेंस की टीम और झारखंड एटीएस ने छापेमारी की है। सेना के खुफिया एजेंसी और एंटी टेररिज्म स्क्वाड की संयुक्त छापेमारी में सेना की नकली वर्दी बरामद की गई है।

AG ने DGP को 30 अप्रैल को माना रिटायर, 1 मई से सैलरी शून्य, केंद्र ने अनुराग गुप्ता की सर्विस को खत्म माना
मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली विशेष जानकारी के आधार पर बूटी मोड़ इलाके में स्थित श्री गणेश आर्मी स्टोर पर कार्रवाई की गई।इस दौरान दुकान से नकली सेना की वर्दी और बिना इजाजत के बनाए गए लड़ाई वाले कपड़े बरामद किए गए. बताया जा रहा है कि इन नकली वर्दियों को आम लोगों को बेचा जा रहा था।

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान ने रात में की हमले की कोशिश, सेना ने 50 से अधिक ड्रोन मार गिराए- VIDEO

इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। ऐसे में इस नकली वर्दी का राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर इस्तेमाल हो सकता था। आपको बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंवादी सेना की वर्दी में ही आये थे और पर्यटकों को गोली मारी थी, जिसमें 26 पर्यटकों की मौत 22 अप्रैल को हो गई थी। इस फर्जी वर्दी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है इसकी जांच हो रही है। इस वर्दी को बनाने के पीछे मंशा क्या थी उसकी जांच हो रही है। दुकानदार को वर्दी नहीं बेचने की हिदायत की गई है और वर्दी किस-किस को बेची गई है उसकी जानकारी ली जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now