कोडरमा स्टेशन पर कोयला लदे मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, बडा हादसा टला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2026

कोडरमा स्टेशन पर कोयला लदे मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, बडा हादसा टला

कोडरमाः बुधवार की रात धनबाद-गया रेल खंड के कोडरमा स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टल गया। स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 07 पर खड़ी कोयला लदी एक मालगाड़ी के एक वैगन से अचानक धुआं उठने लगा।
जागरूक नागरिक ने दी सूचना
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैगन से धुआं निकलता देख एक जागरूक नागरिक ने तुरंत इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी. सूचना मिलते ही रेलवे कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में इसकी जानकारी फायर सर्विस कोडरमा को दी गई।
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने के कारण किसी प्रकार की जनहानि या माल की बड़ी क्षति नहीं हुई।
रेलवे ने दिए जांच के आदेश
घटना के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में वैगन में घर्षण या गर्मी के कारण धुआं उठने की आशंका जताई जा रही है। रेलवे ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं.
रेल अधिकारियों ने की सराहना
रेल अधिकारियों ने जागरूक नागरिक की सतर्कता की सराहना की और कहा कि समय पर सूचना मिलने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

See also  पाकुड़ में AJSU नेता अजहर इस्लाम के घर छापेमारी, जमीन विवाद मामले में जांच तेज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now