- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

लोहरदगा के किस्को में नागपुरी कार्यक्रम में झूम उठे लोग, नागपुरी गायक और गायिकाओं ने लोगों का खूब किया मनोरंजन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 8, 2025

लोहरदगा के किस्को में नागपुरी कार्यक्रम में झूम उठे लोग, नागपुरी गायक और गायिकाओं ने लोगों का खूब किया मनोरंजन

लोहरदगा : छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के किस्को के मवि मैदान में आयोजित महाधिवेशन में उमड़ी भीड़ के लिए छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन की ओर से झारखंड के प्रसिद्ध कलाकारों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें नागपुरी गायक और गायिका नितेश कच्छप, पवन रॉय, चिंता देवी, सुमन गुप्ता, कयूम अब्बास, बसीर अंसारी, हुलास महतो के साथ कई जाने वाले कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

 

लोहरदगा में मजदूरों के अधिकारों की हुंकार, इंटक के महाधिवेशन में धीरज साहू की अगुवाई में मंत्री-विधायकों का लगा जमावड़ा

नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोग झूम उठे। नागपुरी गायक और गायिका ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत जाने-माने नागपुरी गायक नितेश कच्छप ने की। उन्होने अतिथियों के स्वागत में नागपुरी में गाना गया। इसके बाद एक से बढ़ कर एक नागपुरी गीत प्रस्तुत किए गए। नागपुरी गीत-संगीत को सुन कर उपस्थित लोग मदहोश हो गए। लोगों ने नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का खूब आनंद लिया।

See also  सोहराय जतरा में शामिल हुए पूर्व विधायक सुखदेव भगत,परंपरागत तरीक़े से की पूजा

लोगों की डिमांड पर भी कई गीत कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए। जैसे-जैसे कार्यक्रम बढ़ता गया, वैसे-वैसे लोगों की भीड़ भी बढ़ रही थी। कड़ी धूप के बाद भी लोग जमे रहे। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को लेकर सुरक्षा के भी ठोस इंतजाम किए गए थे। अच्छी तरह से जांच के बाद ही किसी को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश दिया जा रहा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now