- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची के VIP कॉलोनी में चोरी की वारदात, घर से 30 लाख के गहनों की हुई चोरी, शादी समारोह में गया था परिवार

रांची के VIP कॉलोनी में चोरी की वारदात, घर से 30 लाख के गहनों की हुई चोरी, शादी समारोह में गया था परिवार

रांचीः राजधानी रांची के वीआईपी इलाके सीएमपीडीआई कॉलोनी में चोरी की वारदात सामने आई है। चारों ने बंद घर से 30 लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात चोरी कर ली। शिकायत मिलने के बाद गोंदा थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

Breaking: राष्ट्रपति ने लालू यादव के खिलाफ लैंड फॉर जॉब के मामले में दी ED को जांच की मंजूरी- सूत्र
मिली जानकारी के अनुसार सीएमपीडीआई कॉलोनी स्थित सीएमपीडीआई के एचआरडी डिपार्टमेंट में कार्यरत रानी कुमारी के घर में चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने घर से 30 लाख के गहने और 75 हजार रुपये नगद चोरी कर ली है। चोरी की वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब पूरा परिवार शादी समारोह में भाग लेने के लिए गिरिडीह गया हुआ था। गिरिडीह में रहने के दौरान ही घर की नौकरानी के माध्यम से रानी कुमारी को यह पता चला कि घर में चोरी हुई है।

See also  दुमका में दिल दहलाने वाली घटना, नाले में पानी फेंकने के विवाद में महिला पर तलवार से हमला, सिर को धड़ से किया अलग

1200 675 24124639 thumbnail 16x9 jhranchoriphoto 1 aspera

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रद्द, नहीं आएंगे अमित शाह, रांची में लागू हुई निषेधाज्ञा
रानी कुमारी ने गोंदा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। सात मई की शाम उनकी नौकरानी ने फोन कर बताया कि घर के सभी दरवाजे खुले हुए हैं, लगता है घर में चोरी हुई है। जब रानी कुमारी घर पहुंची तो देखा कि घर में रखे सारे गहने और नगद गायब थे। रानी कुमारी के अनुसार चोरी गए गहनों में चार मंगलसूत्र जिसमें एक हीरे का था, इसके अलावा सोने की चेन, अंगूठी, कंगन, मंग टिका, नथ, हीरे का नोजपिन और सोने के लॉकेट जैसे गहने हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now