पहलगाम टेरर अटैक से जुड़ा वीडियो, तस्वीरें और जानकारी हैं तो NIA से यहां करें सपंर्क…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 7, 2025

खालिस्तानी आतंकी बिहार से हुआ गिरफ्तार, अमृतसर मंदिर पर हमले का हैं आरोपी

नई दिल्ली, 7 मई 2025 – पहलगाम में हाल ही में हुए पर्यटकों पर आतंकी हमले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक महत्वपूर्ण अपील जारी की है। एजेंसी ने सभी पर्यटकों, आगंतुकों और स्थानीय नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि उनके पास इस हमले से जुड़ी कोई भी जानकारी, तस्वीरें या वीडियो हैं, तो वे तत्काल NIA से संपर्क करें।

NIA ने आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए यह अपील जारी की। एजेंसी ने कहा है कि हमले की जांच में हर छोटी-बड़ी जानकारी बेहद अहम हो सकती है और जनता की मदद से जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है।

NIA ने लोगों से आग्रह किया है कि वे मोबाइल नंबर 9654958816 या लैंडलाइन नंबर 011-24368800 पर संपर्क करें। कॉल करने वालों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ यह भी बताएं कि वे किस प्रकार की जानकारी या साक्ष्य साझा करना चाहते हैं।

See also  चतरा का NIA गवाह हत्याकांड: मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि यह आतंकी हमला 22 अप्रैल को हुआ था, जिसमें पर्यटकों को निशाना बनाया गया। घटना के बाद से NIA इस मामले की गहन जांच कर रही है और हर संभव सुराग जुटाने की कोशिश कर रही है।

Screenshot 2025 05 07 at 6.00.49 PM

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now