Operation Sindoor Live: दिल्ली में इंडिया गेट एहतियातन कराया गया खाली, जम्मू-कश्मीर-पजांब से लेकर राजस्थान तक ब्लैक आउट,दिल्ली ए

operation sindoor day3

डेस्कः भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर दिल्ली में भी भारी एहतियात बरती जा रही है । इंडिया गेट को भी खाली करा दिया है ।भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच जम्मू के आसमान में पाकिस्तान के ड्रोन नजर आ रहे थे । जम्मू में पूरी तरीके से ब्लैकआउट करने की खबर है।  बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के आठ मिसाइल को मार गिराया गया है । किसी भी हमले से बचने के लिए जम्मू के माता वैष्णो देवी को भी पूरी तरीके से ब्लैक आउट कर दिया गया है । जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान तक ब्लैक आउट कर दिया गया है ।

Contents

Live Update 

  • जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना की वायु रक्षा इकाइयों ने दो पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। सेक्टर में दोनों पक्षों के बीच भारी गोलाबारी हुई: रक्षा सूत्र
  • इंडिया गेट को सुरक्षा के मद्देनजर खाली करा दिया गया है
  • सोशल मीडिया X ने सरकार के आदेश के आठ हजार अकाउंट बंद किए।
  • दिल्ली एयरपोर्ट से जाने/आने वाले करीब 90 विमान आज कैंसिल
  • पाकिस्तान के  फाइटर 2 JF-17s & 1 F 16 तबाह कर दिए गए 
  • बिहार सरकार ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कीं 
  • राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तानी ड्रोन अटैक को नाकाम कर दिया गया है । सीमावर्ती राज्यों के कई शहरों में ब्लैक आउट कर दिया गया है
  • दिल्ली सरकार ने सभी कर्मचारियों की छुट्टिया रद्द की 
  • पाकिस्तान ने माना के उसके दो फाइटर जेट भारत ने मार गिराए है 
  • जम्मू-कश्मीर, अमृतसर, धर्मशाला, बिकानेर, जालंधर सहित कई सीमावर्ती शहरों में ब्लैक आउट

आज शाम। में भारत सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

Operation Sindoor Live Day-2 – कर्नल सोफिया कुरैशी- विंग कमांडर व्योमिका सिंह Live

  • भारत सरकार के रक्ष मंत्रालय ने फिर कहा है कि भारत ने पाक के किसी भी सैन्य ठिकानों पर हमला नहीं किया 

  • भारत के कई शहरो में पर पाकिस्तान ने हमला किया है

  • पाकिस्तानी हमलों का मलबा कई जगहों पर मिला

  • आज सुबह भारत ने पाकिस्तान के कई जगहों वायु रक्षा प्रणाली पर हमला किया गया

  • लाहौर में पाकिस्तान के वायु रक्षा प्रणाली को निष्क्रिय कर दिया गया ।

  • पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी गई है

  • पाकिस्तान की ओर कई तरह की भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही है

  • 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई घटना के बाद भारत ने अपना जवाब दिया है

  • रजिस्टेंट फ्रंट जो कि पाकिस्तान आधारित लश्कर ए तैयबा का आतंकी संगठन है इसके बारे में यूएन को इसकी जानकारी दी है

  • दिलचस्प बात ये है कि संयुक्त राष्ट्र में जब पहलगाम पर बयान जारी हो रहा था तब टीआरफ के नाम पर पाकिस्तान ने आपत्ति दर्ज की   

  • रक्षा सचिव ने इन आरोपों को खारिज किया है किसी भी डैम को निशाना बनाया

  • सिंधु नदी संधि पर विदेश सचिव ने कहा कि प्रस्तावना में ही दोस्ताना संबंध में संधि की बात थी, पाकिस्तान ने उसे तोड़ा 

पाकिस्तान ने कई शहरों को बनाया निशाना

रक्षा मंत्रालय की ऑपरेशन सिंदूर के दूसरे दिन कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह ने विस्तार से कार्रवाई की जानकारी दी है । कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के पश्चात हुई प्रेस वार्ता में भारत ने अपनी प्रतिक्रिया को संतुलित बताया था। भारत ने बताया था कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया है। साथ ही दोहराया गया कि भारत में किसी भी सैन्य लक्ष्य पर हमले का उचित जबाव दिया जाएगा। 7-8 मई की रात पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत में स्थित कई सैन्य ठिकानों जैसे अवंतीपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने का प्रयास किया। इन हमलों को वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया। इन हमलों का मलबा कई स्थानों से बरामद हुआ, जो पाकिस्तानी हमलों का प्रमाण है।”

ईरान के विदेश मंत्री से जयशंकर ने क्या कहा ?

ईरान के विदेश मंत्री अरगाची भारत दौरे पर हैं । दोनों देशों की वार्ता के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम पर क्रूरतापूर्ण हमला किया जिसका जवाब हम दे रहे हैं। हमने सीमा पार आतंकियों के ठिकानों पर निशाना बनाया है । अगर पाकिस्तान ने हम पर मिलिट्री अटैक किया तो करारा और माकूल जवाब मिेलेगा ।


भारत ने किया हमलों को नाकाम

रक्षा मंत्रालय की सूत्रों के  मुताबकि आज सुबह, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर वायु रक्षा रडार और प्रणालियों को निशाना बनाया। भारतीय प्रतिक्रिया भी पाकिस्तान की तरह ही तीव्रता से रही है। विश्वसनीय जानकारी के अनुसार लाहौर स्थित वायु रक्षा प्रणाली को निष्प्रभावी कर दिया गया है। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी का उपयोग करते हुए नियंत्रण रेखा के पार अपनी अकारण गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी । 

राजनाथ सिंह ने की तारीफ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की गुणवत्ता पर तारीफ करते हुए कहा कि बहुत ही सटीक ढंग से पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया ।

लाहौर में अटैक के बाद अमेरिका ने जारी की एडवाडरी

भारत द्वारा पाकिस्तान के लाहौर में की गई कार्रवाई के बाद अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए वे सुरक्षित जगहों पर चले जाए। अमेरिका ने कहा है कि लाहौर में कई धमाके हुए और एयरपोर्ट के आस पास रह रहे अमेरिकी सुरक्षित स्थानों पर जाएं । अमेरिका ने ड्रोन अटैक और धमाके की पुष्टि की है ।

us on lahore

रक्षा मंत्रालय का आधिकारिक बयान

रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक तौर से जानकारी दी है कि 7-08 मई 2025 की रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। इन हमलों को एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बेअसर कर दिया गया। इन हमलों के मलबे अब कई स्थानों से बरामद किए जा रहे हैं जो पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि करते हैं। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी का उपयोग करके नियंत्रण रेखा के पार अपनी अकारण गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है। पाकिस्तानी गोलीबारी के कारण तीन महिलाओं और पांच बच्चों सहित सोलह निर्दोष लोगों की जान चली गई है। यहां भी, भारत को पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और आर्टिलरी की गोलीबारी को रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा ।

सर्वदलीय बैठक में क्या हुआ

दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक में रक्षा मंत्री ने बताया है कि Operation Sindoor में कम से कम 100 आतंकियों की मौत हुई है । उन्होंने इस बैठक में ऑपरेशन से जुड़ी तमाम जानकारियां राजनीतिक दलों से साझा की। बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर ने जानकारियां दीं । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस समय सरकार को पूरा समर्थन है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार को दिया समर्थन

 

ओवैसी ने पाकिस्तान पर क्या कहा ?

बैठक के बाद AIMIM के असद्दुीन ओवैसी ने कहा कि टीआरएफ को फौरन बैन कर दिया जाए और अमेरिका को फौरन पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाना चाहिए । औवैसी ने ये भी कहा कि उरी और पूंछ में मारे गए भारतीयों को फौरन आतंकवादी हमले में हुई मौत घोषित किया जाए। चीन और तुर्की पर भी दवाब बनाने की बात ओवैसी ने कहा । सर्वदलीय बैठक में ओवैसी ने ये भी सलाह दी कि विदेशी समाचर एजेंसिया जो खबरें चला रही हैं कि भारत का एक फायटर जेट गिराया गया है उसे अस्वीकार कर सेना का मनोबल बढ़ाए ।

 

बीएसफ ने रिट्रीट सेरेमनी की बंद

सीमा सुरक्षा बल ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर तीन जगहों पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी बंद कर दी है । पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों के तीन जगहों पर ये सेरेमनी बंद की गई है ।

 

लांस नायक दिनेश कुमार को श्रद्धांजलि

बुधवार को पूंछ में हुए पाकिस्तानी गोलीबारी में लांस नायक दिनेश कुमार की शहादत पर सेना ने श्रद्धांजलि दी है । बुधवार को हुए पाकिस्तानी गोलीबारी में कई आम नागरिकों की मौत हो गई थी । इनमें बच्चे भी शामिल हैं

पाकिस्तान के जनरल अहमद शरीफ का बयान

पूंछ के गुरुद्वारा पर पाकिस्तानी अटैक

अकाली दल के नेता सुखविंदर सिंह बादल ने पूंछ में गुरुद्वारा पर पाकिस्तानी हमले की खबर साझा करते हुए इसकी निंदा की है और अमानवीय बताया है। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह साहिब पर हुए हमले में तीन लोग मारे गए हैं ।

 

राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी

बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाने के बाद पीएम मोदी राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तृत जानकारी दी थी । बुधवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद पार्टी ने सरकार औऱ सेना को पूरा समर्थन दिया गया । राहुल गांधी ने कहा है कि हम सेना के साथ हैं ।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों, डीजीपी और मुख्य सचिवों के साथ बैठक बुलाई। बैठक में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के सीएम और लद्दाख के एलजी और जम्मू-कश्मीर के एलजी ने  हिस्सा लिया था 

रक्षा मंत्री राजनथ सिंह का बयान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार मीडिया के सामने बयान दिया है । उन्होंने कहा कि जैसा कि आप सबको जानकारी है कि कल रात भारतीय सेनाओं ने अपने शौर्य एवं पराक्रम का परिचय देते हुए एक नया इतिहास लिख दिया है। भारत की सेना ने सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ करवाई की है। हमने जो लक्ष्य तय किये थे, उन्हें ठीक तय योजना के अनुसार सटीकता से ध्वस्त किया है। किसी भी नागरिक ठिकाने Civilian Population को जरा भी प्रभावित न होने की संवेदनशीलता दिखाई है। यानि एक तरीके की Precision, Precaution and Compassion सेना ने दिखाई है। जिसके लिए मैं हमारे सेना के जवानों और अधिकारियों को पूरे देश की ओर से साधुवाद देता हूं।

आपको बता दें कि भारत द्वारा पहलगाम टेरर अटैक का बदला लेते हुए पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर हमला करने के बाद भारत के सभी फाइटर जेट सुरक्षित अपने ठिकानों पर लौट गए । पाकिस्तान में पनाह लिए अजहर मसूद और हाफीज सईद के ठिकानों पर भी हमला हुआ है । बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के कई शहरों में जबरदस्त अफरा-तफरी है । भारत सरकार की ओर सुबह 10-30 बजे कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस ब्रीफिंग में एयरस्ट्राइक की जानकारी दी।

भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान, LOC पर ताबड़तोड़ फायरिंग में 7 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि ऑपरेशन की पूरी जानकारी दी। उन्होंने 1 बजकर 5 मिनट पर पाकिस्तान पर हमला किया गया। इस ऑपरेशन में 9 जगहों पर हमला किया गया। रात 1.05 बजे से 1.30 बजे तक ये ऑपरेशन चला। खूफिया सूचनाओं के आधार पर टारगेट पर हमला किया गया। आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं पर हमला किया गया। पाकिस्तान और PoK दोनों जगहों पर अटैक किया गया।हमने नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाया। सबसे पहले सवाईनाला कैंप को निशाना बनाया गया। हमने जैश और लश्कर के कैंपों को निशाना बनाया। 9 जगहों पर 21 ठिकानों पर हमला किया गया। पाकिस्तान में जहां पर हमला किया गया वो सियालकोट है। यहां के सरजल कैंप पर हमला किया गया। यहां पर हिजुब्ल का कैंप था।

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पाकिस्तानी PM का आया बयान, कहा-यह “Act of War”

भारतीय सेना की प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरेशी ने कहा, “मासूम पर्यटकों और उनके परिवारों को न्याय देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया. पाकिस्तान में पिछले तीन दशकों से टेटर इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा था, जो पाकिस्तान और PoK दोनों में फैले हैं.” कर्नल सोफिया ने कहा, “9 आतंकी कैंपों को निशाना बनाया गया और ध्वस्त किया गया. पिछले तीन दशकों से पाकिस्तान ने व्यवस्थित तरीके से आतंकी ढांचे का निर्माण किया, जो आतंकी कैंपों और लॉन्चपैड्स के लिए पनाहगाह रहा है. उत्तर में सवाई नाला और दक्षिण में बहावलपुर में स्थित मशहूर प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाया गया.”

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ब्रीफिंग देते हुए कहा कि पुख्ता इंटेलिजेंस इनपुट के बाद ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया था. पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद मे लश्कर के ट्रेनिंग सेंटर पर हमला किया गया. आतंकियों ने यहीं से प्रशिक्षण लिया था. आतंकियों की रीढ़ तोड़ने की कार्रवाई की गई. बरनाला कैंप भी ध्वस्त किया गया. सियालकोट में महमूना कैंप को भी नष्ट किया गया.

Operation Sindoor: पाकिस्तानी ही दे रहे भारत के हमले के सबूत, मिसाइल अटैक के कई VIDEO आए सामने

विदेश सचिव ने कहा कि आज भारत ने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया. हमने नपी तुली कार्रवाई की. हमने जवाब देने के अधिकार का प्रयोग किया. आतंकी ढांचे को खत्म करने का टारगेट लेते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया.
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला बर्बरतापूर्ण था. आतंकियों ने परिवार के सामने गोली मारी. हमला करने वाला TRF लश्कर से जुड़ा था. हमला कर कहा गया कि सूचना दे दो. पाकिस्तान के आतंकियों से संबंध उजागर हुए. पाकिस्तान दुनिया भर में आतंकियों के लिए शरणस्थल के लिए पहचान बना चुका है. पाकिस्तान दुनिया को गुमराह करता है. वो आतंकियों को लेकर झूठ बोलता है.

Operation Sindoor से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

भारत इस बार आर-पार के मूड में, बालाकोट ऐक्शन में छूटे 2 बड़े ठिकानों को भी तबाह किया

पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर फैला रहा अफवाह: 2021 में मोगा के MIG-21 क्रैश को बता दिया राफेल, Sky की पत्रकार ने किया मंत्री को एक्सपोज

Operation Sindoor Live: मस्जिद सुभान अल्लाह समेत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानें ध्वस्त; सुबह 10 बजे होगी मीडिया ब्रिफिंग

ऑपरेशन सिंदूर के बीच पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी, तीन निर्दोष भारतीय नागरिक की मौत

Breaking News; Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ की कार्रवाई, पहलगाम टेरर अटैक का बदला

Operation Sindoor: पाकिस्तानी ही दे रहे भारत के हमले के सबूत, मिसाइल अटैक के कई VIDEO आए सामने

Operation Sindoor पर क्या कह रही हैं पहलगाम टेरर अटैक में सुहाग खो चुकी पीड़ित महिलाएं.. सुनिए

आपरेशन सिंदूर का के पहले दिन क्या हुआ

  • पाकिस्तान ने माना कि भारत के हमले में उनके 26 लोगों की मौत हुई
  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया:
    “सरकार ने 8 मई 2025 को सुबह 11 बजे संसद परिसर स्थित पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग के कमिटी रूम G-074 में सर्वदलीय नेताओं की बैठक बुलाई है।”
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑपरेशन  सिंदूर की दी पूरी जानकारी
  • पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई गई
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन Operation Sindoor का पोस्टर लगाते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है जय हिन्द
  • बिहार में नेता प्रतिपक्ष ने तेजस्वी यादव ने कहा है कि भारतीय सेना जिन्दाबाद, हमारे साथ गलत होगा तो जवाब मिलेगा ।
  • CNN के मुताबिक भारत के दो फायटर जेट को पाकिस्तान ने निशाना बनाया है 
  • पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर ने फर्जी फोटो लगा कर राफेल के गिराए जाने की अफवाह फैलाई
  • जैश ए मोहम्मद के मसूद अजहर और लश्कर ए तैयबा के हाफीज सईद के ठिकानों पर हमला
  • मसूद अजहर के मस्जिद शुभान अल्हान पर भी हुआ है हमला
  • लाहौर में हाफीज सईद के ठिकानों पर हमले की खबर
  • मौजूदा स्थिति के कारण, धर्मशाला (DHM), लेह (IXL), जम्मू (IXJ), श्रीनगर (SXR), और अमृतसर (ATQ) सहित उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में हवाई अड्डे अगली सूचना तक बंद हैं। प्रस्थान, आगमन और परिणामी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं: स्पाइस जेट 
  •  किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पर सभी वायु रक्षा इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है: रक्षा अधिकारी
  • पाकिस्तानी सेना ने भारत के हमले की पुष्टि की है. भारत ने कोटली, मुजफ्फराबाद और बहावलपुर में मिसाइलें दागी हैं
  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की धमकी- जवाबी कार्रवाई करेगा 
  • भारत के रक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमेरिका के रक्षा सलाहकार से बातचीत की 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा ऑपरेशन देख रहे हैं, सभी 9 ऑपरेशन सफल रहे 
  • एयर इंडिया ने जम्म, श्रीनगगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, चंडीगढ़ और राजकोट के लिए 7 मई 12 बजे तक के लिए सभी उड़ानें रद्द कीं
  • 9 ठिकानों में से चार पाकिस्तान में और पांच पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हैं। पाकिस्तान में स्थित ठिकानों में बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट शामिल हैं। आतंकी शिविरों को निशाना बनाने के लिए विशेष सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। तीनों सेनाओं ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम दिया: सूत्र

  • सोशल मीडिया से खबरेें आ रही है कि  IC 184 के हाईजैक का मास्टरमाइंड मौलाना मसूद अजहर के ठिकाने तबाह हो गए हैं।

 

  • Image

Breaking News; Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ की कार्रवाई, पहलगाम टेरर अटैक का बदला

GqTRN 5WQAAVpfB indigo

अमेरिका के मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है वे हालात पर नजर बनाए हुए हैं और उम्मीद है कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा

आपरेशन सिंदूर का असर

गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना (IAF) ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में आतंकी ढांचे को निशाना बनाकर मिसाइल हमले किए। अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के मुख्यालयों को निशाना बनाया गया।

सूत्रों ने बताया कि कुल नौ ठिकानों पर हमले किए गए, जिनमें शामिल हैं:

  • जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय, बहावलपुर (पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में)

  • लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय, मुरिदके (पाकिस्तान पंजाब)

बीबीसी से POK के लोगों ने क्या कहा ?

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुज़फ्फराबाद में बुधवार तड़के हुए मिसाइल हमलों के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। BBC को स्थानीय लोगों ने बताया कि कैसे धमाकों ने उनकी रात को खौफ में बदल दिया।

बिलाल मस्जिद के पास रहने वाले मोहम्मद वहीद ने बताया,

“मैं गहरी नींद में था, जब पहला धमाका हुआ और मेरा घर कांप उठा। मैं घबरा कर बाहर भागा और देखा कि बहुत सारे लोग सड़क पर आ चुके थे। हम कुछ समझ ही पाते कि और मिसाइलें गिरीं, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।”

वहीद ने बताया कि दर्जनों लोग घायल हुए हैं, जिन्हें लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित अस्पताल ले जाया जा रहा है।

“बच्चे रो रहे हैं, महिलाएं इधर-उधर भाग रही हैं, सब सुरक्षित जगह ढूंढ रहे हैं। हम डरे हुए हैं और समझ नहीं पा रहे कि क्या करें। लोग अपने घरों से भाग रहे हैं, और माहौल में भारी असमंजस और डर है।”

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now