- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची पहुंचकर खरगे ने मोदी पर बोला बड़ा हमलाः पहलगाम हमले से 3 दिन पहले PM को भेजी गई थी रिपोर्ट, कश्मीर दौरा कर दिया था कैंसिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 6, 2025

रांची पहुंचकर खरगे ने मोदी पर बोला बड़ा हमलाः पहलगाम हमले से 3 दिन पहले पीएम को भेजी गई थी रिपोर्ट, कश्मीर दौरा कर दिया था कैंसिल

रांचीः कांग्रेस की ओर से चल रहे संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। पहलगाम हमले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर सबसे बड़ा आरोप लगाया है।

7 मई को बिहार के 5और झारखंड के 6 जगहों पर होगा मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के निर्देश पर युद्ध के हालात को लेकर कराया जाएगा अभ्यास
रांची में कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए खरगे ने पहलगाम हमले को बड़ा इंटेलिजेंस फेलियर बताया।उन्होंने कहा, सरकार ने इसे माना है और वे इसे हल करेंगे। उन्होंने कहा, अगर उन्हें यह पता था, तो उन्होंने कुछ क्यों नहीं किया? मुझे जानकारी मिली है कि हमले से 3 दिन पहले, प्रधानमंत्री मोदी को एक खुफिया रिपोर्ट भेजी गई थी और इसलिए उन्होंने कश्मीर जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया, मैंने यह एक अखबार में भी पढ़ा।

केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव चलती ट्रेन से लापता, रहस्मय तरीके से दूसरी जगह मिले, हाथ-पैर में थे चोट के निशान
खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया कि जब इंटेलिजेंस ने आपकी सुरक्षा के लिए ये कहते है कि वहां जाना सही नहीं है तो आप ने वह बात आम लोगों की सुरक्षा के लिए वहां के बॉर्डर फोर्स, पुलिस को ये बात क्यों नहीं कही। केंद्र ने आतंकी हमले पर खुफिया रिपोर्ट होने के बाद भी पहलगाम में अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात क्यों नहीं किए।खरगे ने कहा कि पहलगाम अटैक में भारत के इतने लोग मर गये क्या प्रधानमंत्री उनके मौत की जिम्मेदारी लेंगे। आपका ध्यान उन लोगों की ओर नहीं है जो देश के लिए मरते है, आप कांग्रेस के लोगों को सिर्फ गालियां देते रहते है। हमने पहले ही कह दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ कोई कदम उठाती तो कांग्रेस पार्टी सरकार का साथ देगी, पाकिस्तान के साथ रिश्ते को लेकर भी कोई बड़ा कदम उठाती है तो हम उसके साथ है। हमारे लिए पहले देश है फिर धर्म और पार्टी। देश के लिए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने जान दी है। महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराया और उनके गोली मार दी गई, हम गांधी और इंदिरा के शिष्य है।

See also  पटना में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, 85 साल बाद बिहार में CWC की मीटिंग में शामिल होंगे 110 दिग्गज नेता

अरवल SP डॉक्टर इनामुल हक मेगनु के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, किशनगंज में पोस्टिंग के दौरान हुई घटना से जुड़ा है मामला

जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जातिगत जनगणना को लेकर राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी ने मांग उठाई थी। हमारी इस मांग पर नरेंद्र मोदी कहते थे कि ये लोग देश को बांटना चाहते हैं, लेकिन अब ख़ुद जातिगत जनगणना कराने को मजबूर हो गए हैं।ये कांग्रेस पार्टी और हमारे कार्यकर्ताओं की जीत है और नरेंद्र मोदी की हार है। इसलिए हम सभी को एकजुट होकर जनता के लिए काम करना है और जनहित के मुद्दों के लिए लड़ाई लड़नी है। कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी जी के अलावा देश के दलित, पिछड़े और आदिवासी वर्ग के लोग सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं, क्योंकि वे देश की प्रगति में योगदान देना चाहते हैं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now